
इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि उपयोगकर्ता एक विशेष ‘प्रॉम्प्ट’ का उपयोग करके Google के AI टूल के माध्यम से अपना व्यक्तिगत डूडल पोर्ट्रेट मुफ्त में बनवा सकते हैं। इस दावे में यह भी कहा गया है कि यह प्रक्रिया सिर्फ़ सेकंडों में पूरी हो जाती है।
यह भी देखें: PM Vishwakarma: ₹3.5 लाख पाने का मौका! योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन तुरंत शुरू करें
Table of Contents
क्या है डूडल पोर्ट्रेट?
यह दिखने में काफी हद तक कुछ-कुछ ऐसा है जैसा हम बचपन में कॉपी के पिछले पन्नों पर स्केचिंग किया करते थे, गूगल जेमिनी में नैनो बनाना टूल का इस्तेमाल करके आप भी अपने ऐसे शानदार स्केच बना सकते है, इसके लिए आपको सिर्फ एक प्रॉम्प्ट कॉपी करना होगा, चलिए उस प्रॉम्प्ट और अपना स्केच बनाने के पूरे तरीके के बारे में डिटेल में बात करते है।
प्रॉम्प्ट सेटिंग कैसे करें?
डूडल पोर्ट्रेट के मुख्य दो प्रॉम्प्ट है, पहला प्रॉम्प्ट आपको शख्स के बाल, एक्सप्रेशन, स्टाइल और आइकॉन्स के साथ डूडल पोर्ट्रेट बनाने में मदद करता है, इसमें स्केच की टेक्सचर्स, कलर्ड एक्सेंट्स और आस-पास के एनोटेशन भी शामिल होते हैं जो एक जीवंत और रोचक पोर्ट्रेट बनाते है, दूसरा प्रॉम्प्ट आपको ड्रेस चेंज करने का विकल्प देता है, जिससे आप फोटो में पहना हुआ कापड़ों का रुप भी बदल सकते हैं जैसे कपड़े का रंग या डिजाइन, यह कस्टमाइजेशन आपको अपनी पर्सनैलिटी को और भी अच्छे से व्यक्त करने का मौका देता है।
यह भी देखें: बुढ़ापे में ₹12,000 पेंशन चाहिए? LIC की इस खास पॉलिसी में आज ही निवेश करें!
कैसे बनाएं डूडल पोर्ट्रेट फोटो?
- सबसे पहले अपने फोन या पीसी में जेमिनी ऐप को खोल लें और अपने गूगल अकाउंट के साथ लॉगइन कर लें।
- अब प्रॉम्प्ट लिखने के लिए दी गई जगह के नीचे दिए टूल्स में से केले के आइकन के साथ दिख रही Create
- Images ऑप्शन को चुन ले, इसका मतलब है कि आपने अपनी इमेज बनाने के लिए गूगल के नैनो बनाना टूल को सलेक्ट कर लिया है।
- अब आप + आइकन पर क्लिक करके अपनी फोटो चुन लें। बता दें कि आप लगे हाथ फोटो क्लिक भी कर सकते हैं या गैलरी में मौजूद फोटो को चुन सकते हैं।
- इसके बाद नीचे बताए प्रॉम्प्ट को कॉपी पेस्ट कर दें।
- सेकंड्स में गूगल जेमिनी आपको आपकी लाजवाब डूडल पोर्ट्रेट फोटो बनाकर दे देगा।
Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से अब कोई भी अपने आप को एक नए अंदाज में दिखा सकता है, तो अगर आप भी अपनी तस्वीर को खास बनाना चाहते हैं, तो डूडल पोर्ट्रेट जरूर ट्राय करें और अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अलग पहचान दें।
















