
दोस्तों, अगर आप रोज़ WhatsApp, Telegram या Snapchat पर चैटिंग करते हैं, तो ये खबर आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। सरकार ने एक नया सख्त नियम ला दिया है, जिसमें इन पॉपुलर ऐप्स को बिना एक्टिव SIM card के चलने से रोका जाएगा। मतलब, स्मार्टफोन से SIM निकालते ही आपका अकाउंट लॉक हो जाएगा, और दोबारा इस्तेमाल के लिए SIM वापस लगानी पड़ेगी। ये बदलाव साइबर फ्रॉड रोकने के लिए हैं, जो विदेशों से चल रहे स्कैमर्स को मुश्किल में डाल देगा।
Table of Contents
नया नियम क्या कहता है?
ये नियम Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules, 2025 का हिस्सा है, जिसके तहत DoT ने WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat जैसे ऐप्स को TIUEs (Telecommunication Identifier User Entities) की कैटेगरी में डाल दिया। कंपनियों को 90 दिनों का समय मिला है ये लागू करने के लिए, यानी फरवरी 2026 तक सब कुछ तैयार होना चाहिए। मुख्य बात ये कि ऐप नियमित रूप से चेक करेगा कि डिवाइस में वो SIM मौजूद है या नहीं, जिस नंबर से अकाउंट बना था। अगर SIM निष्क्रिय या हट गया, तो सर्विस तुरंत बंद!
वेब यूजर्स के लिए नई पाबंदी
अगर आप WhatsApp Web या Telegram Desktop इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 घंटे बाद auto-logout हो जाएगा। वापस लॉगिन करने के लिए फोन से नया QR code स्कैन करना पड़ेगा, जिसमें एक्टिव SIM जरूरी होगी। ये कदम इसलिए क्योंकि स्कैमर्स पुराने नंबर्स का इस्तेमाल करके बिना ट्रेस के फ्रॉड करते हैं। अब हर सेशन वेरिफाइड SIM से जुड़ेगा, जिससे ट्रैकिंग आसान हो जाएगी। Wi-Fi only यूजर्स को थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन सिक्योरिटी के नाम पर ये जरूरी लगता है।
क्यों लाया गया ये सख्त कदम?
भारत में साइबर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। स्कैमर्स बाहर से निष्क्रिय SIM वाले नंबर्स यूज करके भारतीय यूजर्स को लूटते हैं – UPI फ्रॉड से लेकर डिजटल अरेस्ट तक। अभी ऐप्स सिर्फ साइन-अप के समय OTP verify करते हैं, उसके बाद SIM हटाओ या बदलो, ऐप चलता रहता है। टेलीकॉम कंपनियां भी इसका समर्थन कर रही हैं, क्योंकि ये loophole बंद होने से स्पैम और हैकिंग रुकेगी। सरकार का मकसद telecom ecosystem को सुरक्षित बनाना है, बिना mobile number यूज करने वाले ऐप्स पर असर नहीं पड़ेगा।
यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर?
अगर आपके फोन में हमेशा active SIM रहती है, तो कोई टेंशन नहीं। लेकिन dual-SIM यूजर्स, travelers या वो लोग जो टैबलेट पर ऐप चलाते हैं, उन्हें स्विच करना पड़ेगा। Abroad जाते समय eSIM या roaming SIM रखनी होगी, वरना ऐप काम नहीं करेगा। Web users को दिन में 3-4 बार re-login का झंझट, लेकिन safety के लिए ये छोटी कीमत है। कुल मिलाकर, ये नियम फ्रॉड रोकने में मददगार साबित होगा, भले शुरुआत में adjust करना पड़े।
कंपनियों को क्या करना होगा?
ऐप कंपनियों पर दो बड़ा बोझ: एक, real-time SIM verification सिस्टम बनाना, जो हर समय चेक करे। दो, web versions में 6-hour logout और QR re-authentication। Non-compliance पर Telecommunications Act, 2023 के तहत पेनल्टी हो सकती है। DoT ने साफ कहा – mobile number identifier यूज करो तो SIM binding mandatory। ये बदलाव आने वाले महीनों में लागू होंगे, तो अभी से तैयार हो जाओ। सुरक्षित चैटिंग के लिए ये स्टेप सही दिशा में है!
















