Join Contact

RBI Big News:भारत के 3 सबसे सेफ बैंक कौन से हैं, RBI ने जारी की लिस्ट

अगर आप SBI, HDFC या ICICI Bank के ग्राहक हैं, तो राहत की खबर है। RBI ने इन तीनों बैंकों को फिर से देश के VIP बैंक यानी D-SIBs घोषित किया है। इसका मतलब है कि सरकार और RBI किसी भी हालत में इन्हें गिरने नहीं देंगे। आपके पैसे इन बैंकों में पहले से ज्यादा सुरक्षित माने जाएंगे।

Published On:
rbi three safest banks in india list

अगर आप SBI, HDFC या ICICI Bank के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह खबर सुकून देने वाली है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इन तीनों बैंकों को एक बार फिर “डोमेस्टिक सिस्टमिकली इम्पोर्टेंट बैंक” यानी D-SIBs की सूची में शामिल किया है। इसका सीधा मतलब है कि देश की वित्तीय व्यवस्था के लिए ये बैंक इतने जरूरी हैं कि सरकार और RBI इन्हें कभी डूबने नहीं देंगे।

क्यों कहा जाता है इन्हें ‘VIP बैक’?

D-SIBs दरअसल वो बैंक होते हैं, जिनका आकार, नेटवर्क और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान इतना बड़ा होता है कि इनके गिरने से पूरे बैंकिंग सिस्टम पर असर पड़ सकता है। इसलिए RBI इन्हें बैंकिंग सेक्टर के VIP बैंक कहता है, यानी ऐसे बैंक जिन्हें ‘फेल होने के लिए बहुत बड़ा’ (Too Big To Fail) माना जाता है।

अगर इनमें से कोई भी बैंक वित्तीय संकट में आता है, तो RBI और सरकार तुरंत कदम उठाकर उसे बचाने की जिम्मेदारी लेते हैं ताकि देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर न पड़े।

RBI कब से लागू कर रहा है D-SIB सिस्टम

D-SIB का विचार भारत में पहली बार साल 2014 में आया। इसके बाद RBI ने इन बैंकों को चरणबद्ध तरीके से सूची में जोड़ा।

  • 2015 में सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को शामिल किया गया।
  • 2016 में ICICI Bank को जोड़ा गया।
  • 2017 में HDFC Bank भी इस सूची का हिस्सा बना।

तब से ये तीन बैंक लगातार D-SIBs की श्रेणी में बने हुए हैं और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं।

क्या है D-SIBs बनने का फायदा और जिम्मेदारी?

किसी बैंक को D-SIB घोषित कर देना केवल साख (reputation) की बात नहीं है, बल्कि उसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। ये बैंक अन्य बैंकों की तुलना में ज्यादा पूंजी अपने पास रखते हैं ताकि किसी बड़े आर्थिक झटके या संकट की स्थिति में भी अपने ग्राहकों के पैसे सुरक्षित रख सकें।

RBI के नियमों के अनुसार, इन्हें Common Equity Tier 1 (CET1) अनुपात को तय सीमा से ज्यादा बनाए रखना होता है। CET1 दरअसल वो पूंजी है जो बैंक के पास खुद की होती है, जिससे वह घाटे या क्रैश की स्थिति में खुद को सहारा दे सकता है।

कितना अतिरिक्त पूंजी रखना होगा?

RBI हर बैंक को उसकी साइज और जोखिम के हिसाब से अलग “बकेट” में रखता है। इन बैंकों को निम्नानुसार पूंजी रखनी होगी:

  • SBI – Bucket 4: 0.80% अतिरिक्त CET1 रखना होगा।
  • HDFC Bank – Bucket 2: 0.40% अतिरिक्त CET1।
  • ICICI Bank – Bucket 1: 0.20% अतिरिक्त CET1।

ये नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। इसका मकसद है कि समय रहते ये बैंक अपनी पूंजी व्यवस्था और जोखिम प्रबंधन को और बेहतर बना सकें।

आम ग्राहकों के लिए इसका मतलब

आम लोगों के लिए इसका बेहद सीधा और सकारात्मक मतलब है इन तीनों बैंकों में आपका पैसा सबसे सुरक्षित माना जा सकता है। क्योंकि इनके पास सामान्य से अधिक पूंजी होगी और जरूरत पड़ने पर सरकार व RBI दोनों इनका सहारा बनने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस घोषणा से ग्राहकों का विश्वास और मजबूत होगा, खासकर उन लोगों का जो लंबे समय से जमा राशि, लोन या निवेश जैसी सुविधाओं के लिए इन बैंकों पर निर्भर हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा

RBI का यह कदम केवल तीन बैंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की पूरी वित्तीय प्रणाली के लिए सुरक्षा कवच की तरह है। जब बड़े बैंक स्थिर रहेंगे, तो छोटे बैंक, NBFC और वित्तीय संस्थाएं भी भरोसे के साथ काम कर पाएंगी। यह पारदर्शिता, स्थिरता और निवेशकों के विश्वास को भी प्रोत्साहित करेगा।

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें