
भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 19 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, वैश्विक बाजार में जारी हलचल और मांग में कमी के चलते सोने के दाम नीचे आए हैं, जिससे शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों को बड़ी राहत मिली है।
यह भी देखें: राशन कार्ड है तो पढ़ लें ये खबर! सस्ते गल्ले की दुकान पर नहीं मिलेगा चावल, जानें वजह
Table of Contents
बाजार में क्या है आज का भाव?
आज देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट (शुद्ध सोना) की औसत कीमत गिरकर ₹1,34,850 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई है। वहीं, गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,23,610 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
आज के प्रमुख रेट्स (प्रति 10 ग्राम):
- 24 कैरेट सोना: ₹1,34,850
- 22 कैरेट सोना: ₹1,23,610
- 18 कैरेट सोना: ₹1,01,140
महानगरों में सोने के दाम
देश के विभिन्न शहरों में स्थानीय टैक्स और चुंगी के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है:
- दिल्ली: राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,990 से ₹1,36,500 के बीच बनी हुई है।
- मुंबई और कोलकाता: इन दोनों महानगरों में सोना ₹1,34,850 (24 कैरेट) पर कारोबार कर रहा है।
- चेन्नई: दक्षिण भारत के इस प्रमुख शहर में भाव ₹1,35,720 (24 कैरेट) के स्तर पर है।
यह भी देखें: Low Budget-High Profit: हर सीजन, हमेशा चलेगा ये बिजनेस! ₹10,000 लगाकर महीने के ₹2 लाख तक कमाएं
क्यों आई कीमतों में गिरावट?
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती और हाजिर सोने (Spot Gold) की कीमतों में आई कमी का असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोना $4,319 से $4,325 प्रति औंस के दायरे में आ गया है, जिससे भारतीय बाजारों में भी नरमी देखी जा रही है।
खरीदारों के लिए जरुरी सलाह
बता दें कि ऊपर दिए गए भाव सांकेतिक हैं और इनमें 3% जीएसटी (GST) तथा मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं, सटीक और ताजा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी ज्वैलर से संपर्क कर सकते हैं या Tanishq की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाइव रेट चेक कर सकते है, इसके अलावा निवेश से जुड़ी अपडेट्स के लिए Goodreturns जैसे प्लेटफार्म्स पर भी नजर रख सकते हैं।
















