
बढ़ती महंगाई और गर्मियों के मौसम में बिजली की भारी खपत के बीच आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, भारत सरकार की नई पहल के बाद अब आपका बिजली बिल आधा या लगभग शून्य हो सकता है, केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के जरिए करोड़ों परिवारों को सीधे लाभ पहुँचाने की तैयारी है।
यह भी देखें: Senior Citizens के लिए राहत! पेंशन से जुड़ी हर समस्या का समाधान अब एक कॉल पर
Table of Contents
क्या है सरकार की बड़ी राहत?
योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दी जा रही है, सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के जरिए हर महीने 300 यूनिट तक की बिजली पूरी तरह मुफ्त मिल सकती है, यदि आपका मासिक इस्तेमाल 400 यूनिट तक है, तो सोलर सिस्टम के उपयोग से आपका बिल आधा या उससे भी कम रह जाएगा।
सब्सिडी का गणित: ₹78,000 तक की बचत
सरकार ने सोलर पैनल लगवाने के खर्च को कम करने के लिए सब्सिडी की राशि को काफी आकर्षक बनाया है:
- 2 किलोवाट (kW) तक के सिस्टम पर: ₹60,000 की भारी सब्सिडी।
- 3 किलोवाट (kW) या उससे अधिक पर: अधिकतम ₹78,000 तक की सब्सिडी।
इतना ही नहीं, अगर आपके सोलर पैनल आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा करते हैं, तो उस अतिरिक्त बिजली को आप ग्रिड को बेचकर सरकार से पैसे भी कमा सकते हैं।
किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ?
- आवेदक का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- घर की अपनी छत होनी चाहिए जहाँ सोलर पैनल लगाए जा सकें।
- आवेदक के पास सक्रिय बिजली कनेक्शन और वैध बैंक खाता होना चाहिए।
यह भी देखें: Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! कीमतों में बड़ी गिरावट, आज का ताजा रेट देखें
आवेदन की प्रक्रिया: आज ही ऐसे उठाएं लाभ
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। आप सीधे सरकारी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
- अपने राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का नाम और अपना कंज्यूमर नंबर दर्ज करें।
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल रजिस्टर करने के बाद ‘Apply for Rooftop Solar’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिजिबिलिटी अप्रूवल मिलने के बाद, सरकार द्वारा लिस्टेड वेंडर्स से सोलर पैनल लगवाएं।
- नेट-मीटरिंग और इंस्टॉलेशन की जांच के बाद सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
जानकारों का मानना है कि यह योजना न केवल बिजली के बिल को कम करेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगी, अगर आप भी महंगे बिजली बिल से परेशान हैं, तो यह सही समय है ‘पीएम सूर्य घर योजना’ का हिस्सा बनने का।
















