Join Contact

किस देश में होती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां? भारत की रैंकिंग देख रह जाएंगे दंग, देखें टॉप 10 देशों की लिस्ट

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश के लोग सबसे ज्यादा छुट्टियों का आनंद लेते हैं? अगर नहीं, तो यह खबर आपके लिए है, हाल ही में साल 2026 के लिए जारी वैश्विक आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है, छुट्टियों के मामले में भारत ने दुनिया के बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है

Published On:
किस देश में होती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां? भारत की रैंकिंग देख रह जाएंगे दंग, देखें टॉप 10 देशों की लिस्ट
किस देश में होती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां? भारत की रैंकिंग देख रह जाएंगे दंग, देखें टॉप 10 देशों की लिस्ट

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस देश के लोग सबसे ज्यादा छुट्टियों का आनंद लेते हैं? अगर नहीं, तो यह खबर आपके लिए है, हाल ही में साल 2026 के लिए जारी वैश्विक आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है, छुट्टियों के मामले में भारत ने दुनिया के बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।

यह भी देखें: JNVST Admit Card 2026 Update: नवोदय विद्यालय ने 9वीं और 11वीं प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

छुट्टियों के मामले में भारत ‘विश्व विजेता’

सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताओं वाले हमारे देश भारत में छुट्टियों की भरमार है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर साल में कुल 42 छुट्टियां मिलती हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक है, हालांकि भारत में केवल तीन अनिवार्य राष्ट्रीय अवकाश (26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर) हैं, लेकिन दिवाली, होली और ईद जैसे त्योहारों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों की स्थानीय छुट्टियों ने भारत को इस लिस्ट में नंबर-1 बना दिया है। 

देखें टॉप 10 देशों की सूची (2026)

दुनिया के उन टॉप 10 देशों की सूची नीचे दी गई है, जहाँ सार्वजनिक छुट्टियों की संख्या सबसे ज्यादा है:

  • भारत: 42 छुट्टियां (क्षेत्रीय अवकाशों सहित)
  • नेपाल: 35 छुट्टियां
  • म्यांमार: 32 छुट्टियां
  • ईरान: 26 छुट्टियां
  • श्रीलंका: 25 छुट्टियां
  • मलेशिया: 24 छुट्टियां
  • फिजी: 23 छुट्टियां
  • बांग्लादेश: 22 छुट्टियां
  • लिक्टेंस्टीन: 22 छुट्टियां
  • कंबोडिया: 21 छुट्टियां 

यह भी देखें: लाडली बहनों के लिए जरूरी अपडेट! इन महिलाओं को आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा, ऐसे करें लिस्ट चेक

नेपाल और म्यांमार भी नहीं हैं पीछे

भारत के पड़ोसी देश नेपाल और म्यांमार भी इस सूची में काफी ऊपर हैं, नेपाल 35 छुट्टियों के साथ दूसरे पायदान पर है, वहीं बौद्ध परंपराओं के चलते म्यांमार में 32 छुट्टियां दी जाती हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि छुट्टियों की यह अधिक संख्या किसी देश की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है, हालांकि, यदि सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) और सार्वजनिक छुट्टियों को मिला दिया जाए, तो यमन जैसे कुछ अन्य देश भी इस दौड़ में शामिल हो जाते हैं। फिलहाल, साल 2026 के कैलेंडर के हिसाब से छुट्टियों के शौकीनों के लिए भारत से बेहतर कोई दूसरा देश नहीं है।

Which Country Has Most Government Holidays India Rank
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें