
एयरटेल यूज़र्स में बढ़ी नाराज़गी क्योंकि इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने कंपनी से जुड़े करोड़ों ग्राहकों का ₹17,000 कीमत का फ्री Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन बंद कर दिया है। साथ ही कंपनी का कहना है, कि अब Airtel से जुड़े सभी कस्टमर को यह एडवांस AI टूल का इस्तेमाल करने के लिए प्रीमियम खरीदकर अपनी जेब से पैसे खर्च करना पड़ेगा।
Table of Contents
क्या था Perplexity Pro का फ्री ऑफर?
एयरटेल ने साल 2025 की शुरुआत में अमेरिकी AI स्टार्टअप Perplexity AI के साथ साझेदारी की थी। इस डील के तहत एयरटेल ने अपने करीब 36 करोड़ मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH ग्राहकों को 12 महीने का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त देने की घोषणा की थी।
Perplexity Pro को एक प्रीमियम AI रिसर्च और सर्च टूल माना जाता है, जिसमें
- एडवांस AI मॉडल्स तक एक्सेस
- डीप रिसर्च और ऑटो-साइटेशन
- फाइल एनालिसिस
- इमेज जनरेशन जैसे फीचर्स शामिल थे
इसकी सालाना कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹17,000 बताई जाती है। इसी वजह से यह ऑफर एयरटेल के सबसे चर्चित डिजिटल बेनिफिट्स में गिना जाने लगा।
अब क्यों बंद किया गया ऑफर?
एयरटेल ने साफ किया है कि यह ऑफर स्थायी नहीं, बल्कि लिमिटेड-पीरियड प्रमोशनल स्कीम था। कंपनी की शर्तों के अनुसार, Perplexity Pro का यह फ्री सब्सक्रिप्शन 16 जनवरी 2026 तक ही क्लेम किया जा सकता था।
समयसीमा पूरी होते ही एयरटेल ने इसे अपने Airtel Thanks ऐप और डिजिटल बेनिफिट्स सेक्शन से हटा दिया। यानी जो ग्राहक तय तारीख तक सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट नहीं कर पाए, वे अब इस सुविधा से पूरी तरह वंचित रह गए हैं।
किन यूज़र्स पर पड़ेगा असर?
- नए यूज़र या जिन्होंने समय रहते क्लेम नहीं किया
अब Perplexity Pro मुफ्त में नहीं मिलेगा। उपयोग जारी रखने के लिए उन्हें खुद भुगतान करना होगा। - पहले से क्लेम कर चुके यूज़र
जिन ग्राहकों ने 16 जनवरी 2026 से पहले सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर लिया था, वे अपनी क्लेम डेट से पूरे 12 महीने तक Perplexity Pro का इस्तेमाल कर सकेंगे।
हालांकि, कुछ यूज़र्स ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम्स पर शिकायत की है कि उनके अकाउंट में Pro दिखने के बावजूद कुछ फीचर्स लॉक हो रहे हैं या भुगतान की मांग की जा रही है। माना जा रहा है कि यह तकनीकी या अकाउंट-सिंक से जुड़ा मामला हो सकता है।
यूज़र्स में क्यों है नाराज़गी?
विशेषज्ञों का कहना है कि एयरटेल ने भले ही ऑफर को लिमिटेड-टाइम बताया था, लेकिन
- पर्याप्त रिमाइंडर नहीं दिए गए
- ऑफर हटाने की स्पष्ट सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई
इसी वजह से बड़ी संख्या में यूज़र्स को अचानक “फ्री AI टूल” बंद होने का झटका लगा।
Perplexity Pro के बदले अब क्या दे रहा है Airtel?
Perplexity Pro ऑफर खत्म होने के बाद एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए Adobe Express Premium को नया फ्री डिजिटल बेनिफिट बताया है। यह एक डिजाइन और कंटेंट-क्रिएशन टूल है, जिसकी सालाना कीमत लगभग ₹4,000 बताई जाती है। हालांकि, कई यूज़र्स का मानना है कि Adobe Express की उपयोगिता Perplexity Pro जैसी हाई-वैल्यू AI सर्विस के बराबर नहीं है।
















