
भारत में प्रॉपर्टी से जुड़े नियम अक्सर लोगों को उलझा देते हैं। खासकर तब जब सवाल हो क्या बहन अकेले पूरी संपत्ति की हकदार हो सकती है? जवाब इतना सीधा नहीं है, क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि संपत्ति पैतृक है या स्व-अर्जित, और मालिक ने वसीयत बनाई है या नहीं। आइए पूरे मुद्दे को आसान भाषा में समझते हैं।
यह भी देखें: RBI Rule Change 2025: बैंक खातों में Nominee को लेकर बदला बड़ा नियम, जानिए क्या है RBI का नया आदेश
Table of Contents
पैतृक संपत्ति के मामले में
पैतृक संपत्ति वह होती है जो परिवार में चार पीढ़ियों से बिना बंटवारे के आती रही हो। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 और 2005 के संशोधन के मुताबिक:
- बेटी को पैतृक संपत्ति में बेटे के बराबर जन्म से अधिकार मिलता है।
- ऐसे में चाहे भाई हो या बहन, कोई भी अकेले पूरी संपत्ति नहीं ले सकता।
जब तक परिवार के सभी कानूनी उत्तराधिकारी अपने हिस्से का दावा छोड़ न दें, तब तक बहन पूरी पैतृक संपत्ति अपने नाम नहीं करवा सकती।
स्व-अर्जित संपत्ति के मामले में
अगर संपत्ति पिता या माता ने अपनी कमाई से खरीदी है, तो इसे Self-Acquired Property कहा जाता है। इस स्थिति में सबसे ज़्यादा महत्व रखती है वसीयत (Will)।
1. यदि वसीयत (Will) है
मालिक अपनी संपत्ति जिसको चाहे दे सकता है, बहन को, भाई को, किसी रिश्तेदार को या यहां तक कि किसी बाहर के व्यक्ति को भी। ऐसे में कोई अन्य वारिस आपत्ति नहीं कर सकता। अगर वसीयत में पूरा हक बहन को दिया गया है, तो वह पूरी संपत्ति की मालिक बन सकती है।
यह भी देखें: Property Registration Update: रजिस्ट्री के अलावा ये काम भी जरूरी, नहीं तो हाथ से निकल सकती है प्रॉपर्टी
2. बिना वसीयत (Intestate) स्थिति में
अगर माता-पिता ने वसीयत नहीं बनाई, तो उनकी स्व-अर्जित संपत्ति माँ, पत्नी, बेटे या बेटिया इन सभी प्रथम श्रेणी के वारिसों में बराबर बांटी जाती है। इसलिए बहन तब भी अकेले पूरी संपत्ति का दावा नहीं कर सकती।
कब-कब बहन पूरी संपत्ति की हकदार हो सकती है?
बहन कुछ खास परिस्थितियों में पूरी संपत्ति का मालिकाना हक पा सकती है:
- वसीयत में उसका नाम होना
मालिक ने Will में पूरी संपत्ति उसे दे दी हो। - अन्य वारिसों का न होना
जैसे अविवाहित भाई, या माता-पिता की मृत्यु के बाद कोई Class-I heir न बचा हो। - अन्य वारिस खुद अधिकार छोड़ दें
भाई या बाकी वारिस लिखित रूप से “Release Deed” के जरिए अपने हिस्से का त्याग कर दें।
अपनी कानूनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें?
- Parents को Registered Will बनाने के लिए प्रेरित करें।
- अगर पैतृक संपत्ति है तो आवश्यकता पड़ने पर Partition Suit दायर किया जा सकता है।
- कानूनी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें, क्योंकि हर केस अलग होता है।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
















