Join Contact

Public Holiday Update: 23–24 नवंबर को दो दिन की छुट्टी! स्कूल-कॉलेज और दफ्तर दोनों रहेंगे बंद, जानें वजह

देश के कई राज्यों में 23–24 नवंबर को दो दिन की लगातार छुट्टी रहने वाली है। स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहें वाले हैं।

Published On:

अक्टूबर में शानदार छुट्टियों के बाद अब फिर से छात्र फिर से छुट्टियों का इन्तजार कर रहें हैं। बता दें नवंबर महीने में इस बार 23–24 को छुट्टी रहनी वाली है इस दिन पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस अवसर पर किन राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है।

Public Holiday Update: 23–24 नवंबर को दो दिन की छुट्टी! स्कूल-कॉलेज और दफ्तर दोनों रहेंगे बंद, जानें वजह

इन राज्यों में रहेगी छुट्टी!

24 नवंबर 2025 के दिन गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस मनाया जाएगा, इस दिवस में देश के यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ उत्तराखंड राज्य में सार्वजानिक अवकाश घोषित है। राज्यों के स्कूल, बैंक और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहें वाले हैं। गुरुद्वारों में इस अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य में भी सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थानों की छुट्टी रहने वाली है।

दो दिन की रहेगी छुट्टी

शहीदी दिवस सोमवार 24 नवंबर को मनाया जाएगा, और 23 नवंबर को भी छुट्टी रहने वाली है क्योंकि इस दिन रविवार है। ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों की लगातार दो दिन की छुट्टी रहने वाली है। इन दिनों सरकारी विभाग, मंत्रालय, न्यायलय, निगम कार्यालय और स्थानीय निकायों में काम नहीं होगा।

यह भी देखें- Holiday Alert: मंगलवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल, कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

बैंकों में रहेगी छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2025 के हॉलिडे कैलेंडर में अवकाश जारी किया गया है। 24 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। ग्राहकों को कोई जरुरी काम करना है तो वे 22 नवंबर को ही काम निपटा लें। बैंक बंद रहने की वजह से कई काम बंद रहेंगे इसलिए डिजिटल लेनदेन करना बेहतर रहेगा।

Public Holiday Public Holiday Update
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें