Join Contact

Online Registry Service: अब रजिस्ट्री के लिए चक्कर नहीं! घर बैठे करें अब रजिस्ट्री

पंजाब राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब नागरिक घर बैठे अपने घर और जमीन की रजिस्ट्री ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कर पाएंगे।

Published On:

अब रजिस्ट्री के लिए बार बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे क्योंकि पंजाब के मुख्यम्नत्री भगवंत मान ने नागरिकों को बड़ी सुविधा और राहत देने के ईजी रजिस्ट्री की शुरुवात की है।भ्रष्टाचार को रोकने और जमीन की रजिस्ट्री के लिए इस क्रांतिकारी पहल को शुरू किया गया है। अब नागरिक घर बैठे अपने घर और जमीन की रजिस्ट्री बिना किसी परेशानी के करवा सकते हैं।

Online Registry Service: अब रजिस्ट्री के लिए चक्कर नहीं! घर बैठे करें अब रजिस्ट्री

ईजी रजिस्ट्री क्या है और इसके क्या लाभ हैं?

ईजी रजिस्ट्री एक ऑनलाइन प्रणाली है जिसके तहत नागरिक अपनी प्रॉपर्टी की डीड को एक क्लिक में कर सकते हैं। इस सुविधा से आपको तहसील अथवा सब-रजिस्ट्रार कार्यलयों में बार बार नहीं जाना होगा। आप www.easyregistry.punjab.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 48 घंटे में आपकी रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी। आप डीड को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

नागरिकों को मिलेगा लाभ

इस नई व्यवस्था से नागरिकों के काम पहले से आसान होने वाले हैं और प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। सब रजिस्ट्रार का एकाधिकार समाप्त होने वाला है। अब नागरिकों को अपने जिले के किसी भी सब रजिस्ट्री कार्यालय से अथवा घर बैठे कभी भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी देखें- Central Employees Alert: केंद्र सरकार भत्‍तों को करने वाली है खत्‍म? Central Government Employees के लिए सबसे जरूरी खबर

भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक

भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सुपर आसान शिकायत प्रणाली लागू की गई है। रजिस्ट्री से जुड़ा काम कराने पर अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगता है अथवा मना करने पर कमा करने से मना करता है तो आप बिना डरें व्हाट्सप्प लिंक के माध्यम से डायरेक्ट अपने डीसी को कंप्लेंट कर सकते हैं। तहसीलदार अब पहले की तरह बिना वजह के आपत्ति नहीं कर पाएंगे।

Online Registry Service
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें