Join Contact

ITR Form Change 2026: जनवरी 2026 से बदल जाएगा ITR फॉर्म, टैक्सपेयर्स पर कितना असर पड़ेगा, जानें नई व्यवस्था

जनवरी 2026 तक आएंगे नए आयकर रिटर्न फॉर्म्स और नियम, जो टैक्सपेयर्स के लिए बनेंगे पूरी तरह आसान और तेज। जानिए कैसे ये बदलाव आपके टैक्स फाइलिंग के तरीके को सरल, डिजिटल और झंझट-मुक्त बनाएंगे। अभी पढ़ें!

Published On:

देश में टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार जनवरी 2026 तक नए ITR फॉर्म जारी करेगी, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। ये फॉर्म नए Income Tax Act, 2025 के अनुसार तैयार किए जाएंगे, जिससे टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया पूरी तरह सरल और डिजिटल हो जाएगी।

ITR Form Change 2026: जनवरी 2026 से बदल जाएगा ITR फॉर्म, टैक्सपेयर्स पर कितना असर पड़ेगा, जानें नई व्यवस्था

नए नियम क्यों जरूरी हैं?

सरकार का मकसद टैक्स फाइलिंग को आसान, तेज़ और यूजर-फ्रेंडली बनाना है। पुराने जटिल नियमों और कानूनी भाषा को हटाकर नियम और फॉर्म को आसान किया जाएगा ताकि सभी लोग बिना किसी परेशानी के टैक्स रिटर्न भर सकें।

नए ITR फॉर्म में क्या होगा खास?

  • फॉर्म में सरल भाषा और साफ टेबल्स होंगे, जिससे स्टेप-बाय-स्टेप रिटर्न भरना आसान होगा।
  • AIS, TIS और GST के डाटा से बेहतर मैचिंग होगी, जिससे गलतियां और मिसमैच नोटिस कम आएंगे।
  • कैपिटल गेन के ट्रांजेक्शन्स को 23 जुलाई 2024 से पहले और बाद के हिसाब से अलग-अलग दिखाना होगा।
  • 50 लाख की नेटवर्थ लिमिट बढ़ाकर 1 करोड़ की गई है, जिससे मिडल क्लास को राहत मिलेगी।
  • ज्यादा टैक्सपेयर्स अब ITR-1 और ITR-4 फॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे।

टैक्स फाइलिंग का समय बढ़ेगा

सरकार AY 2025-26 के लिए टैक्स फाइलिंग की समय सीमा बढ़ाएगी ताकि लोग नए नियमों को आराम से समझा सकें और सही ढंग से रिटर्न भर सकें।

यह भी पढ़ें- पेंशनधारकों को सबसे बड़ा झटका! पेंशन वापस लेने का आदेश जारी, सरकार इन लोगों से रिकवरी क्यों कर रही है? तुरंत चेक करें

आम टैक्सपेयर्स के लिए फायदे

  • फॉर्म आसान होंगे और गलतियां कम होंगी।
  • नोटिस कम आएंगे और डाटा ऑटो-प्रीफिल बेहतर होगा।
  • टैक्स फाइलिंग पूरी तरह डिजिटल और आसान होगी।
  • कैपिटल गेन की रिपोर्टिंग साफ और पारदर्शी होगी।

लागू होने की तारीख

ये सभी नए नियम और फॉर्म जनवरी 2026 में जारी होंगे और 1 अप्रैल 2026 से FY 2025-26 की इनकम पर लागू होंगे। इसलिए सभी टैक्सपेयर्स को समय रहते इन बदलावों की तैयारी करनी चाहिए।

ITR Form Change 2026
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें