Join Contact

UP SIR Form Alert: नाम लिस्ट से हटेगा! UP SIR फॉर्म अभी डाउनलोड करें और फटाफट भरें

SIR प्रक्रिया में देरी कर सकते हैं आपकी वोटर आईडी खतरे में! घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरने का आसान तरीका, जरूरी दस्तावेज और समय सीमा की पूरी जानकारी अभी पढ़ें और अपने वोट का अधिकार सुरक्षित करें।

Published On:

एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन फॉर्म एक ऐसा दस्तावेज़ है जो मतदाता सूची को अपडेट और सही करने के लिए भरा जाता है। इस फॉर्म के जरिये मतदाता अपनी जानकारियाँ चुनाव आयोग को देते हैं ताकि मतदाता सूची में सही नाम और विवरण दर्ज हो सके।

UP SIR Form Alert: नाम लिस्ट से हटेगा! UP SIR फॉर्म अभी डाउनलोड करें और फटाफट भरें

नाम कटने का खतरा क्यों?

अगर आप तय समय तक एसआईआर फॉर्म नहीं भरेंगे तो आपके नाम को मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि आने वाले चुनावों में आप मतदान नहीं कर पाएंगे। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप फॉर्म समय पर भरें और जमा करें।

एसआईआर फॉर्म में क्या भरना होता है?

फॉर्म में भरने वाली जानकारियाँ बहुत ही सरल होती हैं, जैसे आपका नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, पता और संपर्क नंबर। किसी भी तरह के दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होती। ध्यान रहे कि सारी जानकारी सही और स्पष्ट हो।

यह भी देखें- बिहार चुनाव के बीच ‘खान सर’ का असली नाम वाले वोटर कार्ड की जानकारी हुई लीक, Viral Video में देखें पूरी डिटेल

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

इस वर्ष एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2025 है। इस दिन तक जितने मतदाता अपना फार्म जमा कर देंगे उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। जो समय पर फार्म जमा नहीं करेंगे उनका नाम सूची से हट सकता है।

फॉर्म कैसे और कहाँ भरें?

  • अपने नजदीकी बूथ स्तर अधिकारी (BLO) से संपर्क करें, जो घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भी फॉर्म भरा जा सकता है।
  • फॉर्म भरते समय अपनी सभी जानकारियों को ठीक से जांच लें।

मदद और सहायता

अगर फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की समस्या आती है तो चुनाव आयोग की हेल्पलाइन 1950 या 1800-180-1950 पर संपर्क करें। यहां आपको सभी जरूरी जानकारी और सहायता मिल जाएगी।

UP SIR Form UP SIR Form Alert
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें