
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत मिलने वाली 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि लाभार्थी कुछ जरुरी काम आज ही पूरे नहीं करते हैं, तो उन्हें ₹2,000 की अगली किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
यह भी देखें: PM Vishwakarma: ₹3.5 लाख पाने का मौका! योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन तुरंत शुरू करें
Table of Contents
ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट
सभी पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है।
- कैसे करें: किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी यह काम पूरा किया जा सकता है।
बैंक खाते की आधार सीडिंग
लाभार्थियों का बैंक खाता अनिवार्य रूप से उनके आधार नंबर से लिंक (सीड) होना चाहिए और उसमें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सक्रिय होना चाहिए। यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो किस्त का भुगतान रुक जाएगा।
- कैसे जांचें: बैंक ग्राहक अपनी बैंक शाखा से संपर्क करके या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से अपने खाते की आधार सीडिंग स्थिति की जांच कर सकते हैं और इसे सक्रिय करवा सकते हैं।
यह भी देखें: बुढ़ापे में ₹12,000 पेंशन चाहिए? LIC की इस खास पॉलिसी में आज ही निवेश करें!
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
यदि आपको संदेह है कि कहीं कोई त्रुटि तो नहीं है, तो आप PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘लाभार्थी स्टेटस’ (Beneficiary Status) सेक्शन में अपनी वर्तमान स्थिति की जांच कर सकते है, पोर्टल पर ‘e-KYC Status’ और ‘Aadhaar Bank Account Seeding Status’ के सामने ‘Yes’ लिखा होना चाहिए। यदि इनमें से किसी के सामने ‘No’ लिखा है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।
यदि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो किसान PM Kisan टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है, सरकार की इन चेतावनियों के मद्देनजर, किसानों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए आज ही अपने दस्तावेज़ और बैंक खाते की स्थिति की जांच करें, ताकि ₹2,000 की अगली किस्त बिना किसी रुकावट के उनके खाते में आ सके।
















