
आज के डिजिटल दौर में बैंक अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर खो जाना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है, ओटीपी (OTP) के बिना न तो आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं और न ही मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, आप इन आसान तरीकों से अपना नया नंबर अपडेट कर सकते हैं।
Table of Contents
बैंक ब्रांच जाकर बदलें नंबर (सबसे सुरक्षित तरीका)
अगर आपके पास पुराना नंबर नहीं है, तो बैंक ब्रांच जाना सबसे भरोसेमंद विकल्प है।
- दस्तावेज: अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी जरूर ले जाएं।
- प्रक्रिया: बैंक अधिकारी से ‘मोबाइल नंबर चेंज फॉर्म’ या ‘KYC अपडेट फॉर्म’ मांगें। इसे भरकर और जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कर दें।
- समय: फॉर्म जमा करने के 2 से 3 कार्य दिवसों के भीतर आपका नया नंबर लिंक कर दिया जाता है।
ATM के जरिए अपडेट करें (बिना ब्रांच जाए)
यदि आपके पास एक्टिव डेबिट कार्ड है, तो आप नजदीकी ATM जाकर भी यह काम कर सकते हैं।
- स्टेप्स: ATM में कार्ड स्वाइप करें और पिन डालें। ‘Registration’ विकल्प के तहत ‘Mobile Number Registration’ चुनें।
- वेरिफिकेशन: यहाँ ‘Change Mobile Number’ का विकल्प चुनें और नया नंबर दर्ज करें, ध्यान दें कि कुछ बैंक सुरक्षा के लिए पुराने और नए दोनों नंबरों पर एक रेफरेंस नंबर भेज सकते हैं।
ऑनलाइन नेट बैंकिंग (यदि प्रोफाइल पासवर्ड है)
अगर आपके पास नेट बैंकिंग का एक्सेस और प्रोफाइल पासवर्ड है, तो आप लॉगिन करके ‘Profile’ या ‘Contact Details’ सेक्शन में जाकर बदलाव कर सकते हैं, हालांकि, सुरक्षा कारणों से ज्यादातर बैंक पुराने नंबर पर OTP भेजते हैं, अगर पुराना सिम पूरी तरह बंद है, तो ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन हो सकती है।
PNB और अन्य बैंकों के नए नियम
धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे बैंकों ने नियमों में बदलाव किया है। अब आप साल में केवल एक बार ही मोबाइल नंबर बदल सकते हैं, किसी आपात स्थिति में नंबर बदलने के लिए ब्रांच मैनेजर को लिखित कारण देना अनिवार्य कर दिया गया है।
















