बियर पीने के बाद नशा लगने में लगभग 10 से 20 मिनट का समय लगता है। इसके असर की अवधि लगभग 2 से 5 घंटे के बीच होती है, जो हर व्यक्ति के शरीर की मेटाबॉलिक दर, वजन, खानपान और पीने की मात्रा पर निर्भर करती है। खाली पेट पीने से नशा जल्दी और ज्यादा होता है, जबकि खाने के साथ पीने पर नशा धीरे-धीरे बढ़ता और कम होता है।

Table of Contents
महीने में कितनी बार बियर पीना सुरक्षित है?
महीने में बियर पीने की सुरक्षित सीमा आमतौर पर 2 से 4 बार मानी जाती है। अधिकतर स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि पुरुषों के लिए 1 दिन में लगभग 650 मिलीलीटर (लगभग 2 ग्लास) और महिलाओं के लिए लगभग 330 मिलीलीटर (1 ग्लास) बियर पीना सुरक्षित रहता है। इससे ज्यादा बार या ज्यादा मात्रा में पीने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
ज्यादा बियर पीने के खतरे
अगर कोई व्यक्ति महीने में 4 से 6 बार से ज्यादा बियर पीता है, तो लिवर की समस्या जैसे फैटी लिवर, सिरोसिस और सूजन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इसका असर हार्मोन असंतुलन, मानसिक परेशानियों और पेट से जुड़े रोगों पर भी हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के लिए बियर की मात्रा और बार-बार सेवन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
पेशाब करने से क्या बीयर का नशा उतर जाता है?
कुछ लोगों को लगता है कि पेशाब करने से बियर का नशा उतर जाता है, लेकिन ये बात पूरी तरह सही नहीं है। शराब शरीर में रक्त के माध्यम से फैलती है और मेटाबॉलिज होकर धीरे-धीरे बाहर निकलती है। पेशाब से केवल शराब का एक छोटा हिस्सा ही बाहर आता है, इसलिए नशा खत्म होने के लिए शरीर को समय देना जरूरी होता है।
बियर पीते समय ये बातें रखें ध्यान में
- खाली पेट बियर पीने से बचें
- महीने में सीमित मात्रा में ही बियर का सेवन करें
- बीमारियों में, खासकर लिवर या किडनी की समस्या होने पर बियर न पीएं
- ड्राइविंग या मशीन चलाने से पहले बियर न पीएं
- अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं तो बियर पीना पूरी तरह बंद करें
इस तरह समझदारी से बियर पीने पर ही इससे होने वाले नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है और सेहत बेहतर बनी रहती है। अपने शरीर की सुनें और संतुलन के साथ ही शराब का सेवन करें।
















