
सहारा इंडिया परिवार में फंसा पैसा वापस पाने के लिए अब CRCS Sahara Refund Portal पर पुनः आवेदन करने का नया तरीका शुरू हो चुका है। इस प्रक्रिया के तहत निवेशक अपने सहारा रिफंड क्लेम को दोबारा अप्लाई कर सकते हैं ताकि लंबित रिफंड राशि जल्द से जल्द मिल सके।
Table of Contents
सहारा रिफंड पोर्टल से रिफंड कैसे पाएं
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mocrefund.crcs.gov.in पर जाएं। यहां Resubmission लिंक पर क्लिक करके अपना पुनः आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन में आपका आधार कार्ड या पहचान पत्र, बैंक खाता जानकारी (जो आधार से लिंक हो), सहारा पॉलिसी दस्तावेज और मोबाइल नंबर जरूरी हैं। फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही भरें, ताकि आवेदन तुरंत प्रोसेस हो सके।
रिफंड क्लेम राशि में बढ़ोतरी
सहारा रिफंड अद्यतन में अब आप ₹10,000 की जगह अधिकतम ₹50,000 और कुछ मामलों में ₹5,00,000 तक का क्लेम कर सकते हैं। यह सरकार की ओर से निवेशकों को राहत देने की पहल है ताकि वे ज्यादा से ज्यादा अपनी निवेश राशि वापस पा सकें।
फॉर्म भरने के बाद क्या करें?
फॉर्म भरकर एक बार सबमिट करने के बाद आपको अपना एप्लिकेशन नंबर नोट कर लेना चाहिए। रिफंड प्रक्रिया में करीब 45 दिन का समय लगता है, उसके बाद पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अगर आपसे कोई गलती होती है या दस्तावेज अपलोड में कमी रहती है, तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है, इसलिए ध्यान से जांच लें।
शिकायत या सहायता के लिए
अगर आपको फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आती है या रिफंड में देरी हो रही है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 8011233 पर सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं।
यह सुविधा उन लाखों निवेशकों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आई है, जिनका पैसा सहारा इंडिया परिवार के साथ फंसा हुआ है। डिजिटल पोर्टल के माध्यम से अब पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो गई है जिससे निवेशक जल्दी और सुरक्षित तरीके से अपना पैसा वापस ले सकें। यदि आपने पहले आवेदन किया था लेकिन पैसा अभी तक नहीं मिला है, तो इस नए Resubmission पेट्रोल के जरिए पुनः आवेदन जरूर करें ताकि आपका हक सुरक्षित रहे।
















