
हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जाने वाली 2,100 रुपए की वित्तीय सहायता अब मासिक आधार पर नहीं, बल्कि छह महीने में एक बार एकमुश्त राशि के रुप में प्रदान की जाएगी।
यह भी देखें: Modi Yojana Credit Card: मोदी सरकार दे रही है इस योजना में क्रेडिट कार्ड! जानें कितनी है Limit और Apply कैसे करें
Table of Contents
किन महिलाओं को मिलता है लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देय राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं को सहायता प्रदान करना है, योजना के पहले चरण में उन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनकी परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है, इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को उनके बैंक खातों में सीधे 2,100 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती है।
क्यों किया यह बदलाव?
हरियाणा की बीजेपी सरकार की प्रमुख ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ में जल्द ही बड़ा बदलाव आने वाला है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि अब इस योजना के तहत महिलाओं को जो 2100 रुपए मासिक दिए जाते थे, वे राशि साल में दो बार किस्तों में मिलेगी, क्यूंकि इसका मुख्य कारण यह है, की महिलाओं को एक साथ इतनी रकम मिलेगी तो वह इसका उपयोग बेहतर तरीके से कर सकेंगे, या फिर इसकी बचत या किसी जगह निवेश करना जहां से उनको अच्छा लाभ मिल सके।
लाडो लक्ष्मी योजना हेतु पात्रता
- महिलाओं की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला को राज्य में कम से कम 15 साल से स्थायी रुप से रहना जरुरी है।
- महिलाएं पहले से ही कोई अन्य पेंशन न ले रही हो।
- इस योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाती है।
यह भी देखें: Anganwadi Workers: खुशखबरी! सेवानिवृत्ति पर ₹4 लाख तक मिलेगी एकमुश्त धनराशि, कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर
यह बदलाव न केवल महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाएगा, बल्कि उनकी बचत और निवेश क्षमता को भी बढ़ाएगा, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार जल्द ही इस नई व्यवस्था को कैबिनेट की मंजूरी देगी और इसे लागू किया जाएगा।
















