
बिहार चुनाव के बाद अब नतीजे आने में कुछ ही दिन का समय बाकी है, दो चरणों में आयोजित इस चुनाव के दौरान कई तरह के ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर देखे गए। जिसमें कई नेताओं की बयानबाजी को लोगों ने पसंद किया तो कई मतदाताओं के अनोखे किस्से सुनने को मिले। हालाँकि इस बीच एक और वीडियो जो तेजी से वायरल हो गया है वह है पटना के फेमस ‘खान सर’ का ‘खान सर’ का, जिन्हें आज के समय लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
इस वीडियो में दावा किया जा रहा है की खान सर का यह वीडियो बिहार चुनाव में वोट डालते समय का है, जिसमें उनके असली नाम के खुलासे की बात कही गई है। दरसअल खान सर के असली नाम क्या है यह कोई नहीं जनता और इसे लेकर आए-दिन काफी कंट्रोवर्सरी भी हुई थी। जिसके बीच वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
यह भी देखें: Ayodhya Ram Mandir Alert: 24 नवंबर से राम मंदिर बंद रहेगा, सामने आई बड़ी वजह, जाने से पहले श्रद्धालु जरूर पढ़ें!
Table of Contents
क्या है खान सर का असली नाम?
खान सर से जुडी इस वायरल वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है की ये वीडियो एक्स पर @rj_dangi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है की कितने तेजस्वी लोग हैं यहाँ, काफी दिन से इन्तजार में थे, ऐसा लगता है ! वीडियो में एक दिखाया जा रहा है की खान सर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र में दाखिल होते हैं। इसके बाद एक लकड़ा वीडियो की दूसरी विंडो में दावा करा है की खान सर का क्रमांक 744 था।
इस वीडियो में 744 क्रमांक पर निर्वाचक का नाम “फैसल खान” है। इसके बाद पिता का नाम मोहम्मद वाशिर खान और मकान संख्या 36, उम्र 29 और लिंग पुरुष लिखा है। हालाँकि यह खबर सच है या झूठ इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी देखें: सड़क से हटेंगी Petrol-Diesel गाड़ियां! Luxury Cars पर लगे Ban, Supreme Court ने दिया अहम सुझाव
यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
बता दें, खान सर के नाम को लेकर वरल वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रया दी है। एक यूजर ने लिखा है की ‘अब क्या कर लिया नाम जानकारी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की “काफी खाली बैठे थे। तीसरे यूजर ने लिखा की ‘ये तो बहु बड़ी उपलब्धि होनी चाहिए। जबकि चौथे यूजर ने कमेंट किया की ‘इन्होने तो वास्कोडिगामा को भी पीछे छोड़ दिया है आज। वहीं एक और कमेंट आया की “क्या कमाल कर दिया भाई, कौन सा पहाड़ हिला दिया?
















