
हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो और भविष्य सुरक्षित हो सके। लेकिन कई बार आर्थिक समस्याएं बच्चों के सपनों को रोक देती हैं। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की “जीवन तरुण पॉलिसी” बच्चों के बेहतर भविष्य को सुरक्षित करने का एक शानदार तरीका है।
Table of Contents
क्या है LIC जीवन तरुण पॉलिसी?
यह पॉलिसी खासतौर पर बच्चों की शिक्षा और युवावस्था की जरूरी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस स्कीम में आप मात्र 150 रुपए प्रति दिन के निवेश से 26 लाख रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं। LIC जीवन तरुण एक ऐसा बीमा प्लान है, जो बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट देता है। यह एक लिमिटेड प्रीमियम भुगतान प्लान है, जिसमें बचत और सुरक्षा दोनों का फायदा मिलता है।
150 रुपए रोज से 26 लाख कैसे?
अगर आप इस पॉलिसी में रोजाना सिर्फ 150 रुपए जमा करते हैं, तो महीने में कुल 4,500 रुपए का निवेश होता है। साल भर में यह राशि 54,000 रुपए बन जाती है। अगर यह पॉलिसी बच्चे के 1 साल की उम्र में शुरू की जाए और 25 साल तक जारी रखी जाए, तो पॉलिसी के अंत में लगभग 26 लाख रुपए तक की मैच्योरिटी राशि मिल सकती है, जिसमें सम एश्योर्ड, एनुअल बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस शामिल होते हैं।
पॉलिसी में शामिल होने की उम्र
इस प्लान का लाभ उठाने के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 90 दिन और अधिकतम 12 साल होनी चाहिए। पॉलिसी की कुल अवधि बच्चे की उम्र के हिसाब से तय होती है, यानी 25 में से बच्चे की वर्तमान उम्र घटा दी जाती है।
कब-कब मिलते हैं पैसे?
इस पॉलिसी की एक खासियत यह है कि आप चाहें तो बीच-बीच में भी पैसे निकाल सकते हैं। जब बच्चा 20 साल का हो जाता है, तब से 24 साल की उम्र तक हर साल मनी बैक के रूप में कुछ राशि मिलती रहती है। इसके बाद 25वें साल में मैच्योरिटी अमाउंट एक साथ मिलता है, जिसमें बचा हुआ सम एश्योर्ड और सभी बोनस शामिल होते हैं।
टैक्स बेनिफिट और लोन सुविधा
इस पॉलिसी में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। पॉलिसी मैच्योर होने पर या किसी दुर्घटना में डेथ बेनेफिट के रूप में मिलने वाली राशि सेक्शन 10(10D) के अंतर्गत पूरी तरह टैक्स फ्री होती है। जरूरत पड़ने पर इस पॉलिसी के बदले लोन सुविधा भी ली जा सकती है, जो इमरजेंसी में काम आ सकती है।
















