
सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा हर व्यक्ति की प्रमुख चिंताओं में से एक होती है, इसी समस्या का समाधान भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी एक विशेष और लोकप्रिय पॉलिसी, “जीवन अक्षय (Jeevan Akshay)” के माध्यम से प्रस्तुत करता है, यह योजना गारंटीड रिटर्न और आजीवन पेंशन सुनिश्चित करती है।
यह भी देखें: Property Tax Hack: हजारों रुपये बचाएं! प्रॉपर्टी टैक्स कैलकुलेट करने का सही और आसान तरीका जानें
Table of Contents
क्या है LIC की जीवन अक्षय पॉलिसी?
जीवन अक्षय LIC की एक तत्काल वार्षिकी (Immediate Annuity) योजना है। इसका मुख्य लाभ यह है कि पॉलिसीधारक को केवल एक बार एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान करना होता है, जिसके तुरंत बाद उन्हें नियमित अंतराल पर (मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक) पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।
कैसे मिलेगी ₹12,000 की मासिक पेंशन?
इस पॉलिसी के तहत ₹12,000 प्रति माह की पेंशन प्राप्त करना संभव है। पेंशन की सटीक राशि मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर करती है:
- आप जितना अधिक निवेश करेंगे, पेंशन उतनी ही अधिक होगी।
- आपकी वर्तमान आयु भी पेंशन दर को प्रभावित करती है।
आमतौर पर, मासिक ₹12,000 की पेंशन राशि प्राप्त करने के लिए आपको एक बड़ी एकमुश्त राशि (lump-sum amount) का निवेश करना होगा।
योजना की मुख्य विशेषताएं
- यह एक सुनिश्चित आय योजना है, जिसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता।
- पेंशन तब तक मिलती रहती है जब तक पॉलिसीधारक जीवित है।
- ग्राहक पेंशन प्राप्त करने के लिए 10 अलग-अलग विकल्प चुन सकते हैं। मासिक पेंशन के लिए “विकल्प A” (जीवन भर वार्षिकी देय) सबसे आम है।
- एक बार निवेश करें और जीवन भर के लिए निश्चित आय की व्यवस्था करें।
यह भी देखें: भारत में मिलेगा सिंध! राजनाथ सिंह के बयान से पाकिस्तानी सीमा पर हलचल
आज ही निवेश करने के लिए क्या करें?
यदि आप इस योजना में रुचि रखते हैं, तो आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पेंशन कैलकुलेटर का उपयोग करके अपनी संभावित पेंशन का अनुमान लगा सकते है, इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी LIC शाखा कार्यालय में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक और वित्तीय रुप से स्वतंत्र जीवन जीने के लिए LIC की जीवन अक्षय पॉलिसी एक विश्वसनीय और सुरक्षित निवेश विकल्प साबित हो सकती है।
















