Join Contact

गैस सिलेंडर में कम गैस निकली? तुरंत करें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान

रसोई गैस (LPG) के बढ़ते दामों के बीच ग्राहकों के लिए एक नई चिंता सामने आई है, सिलेंडर में कम गैस मिलना, अक्सर डिलीवरी के समय हम ध्यान नहीं देते और बाद में पता चलता है कि सिलेंडर उम्मीद से पहले ही खत्म हो गया, अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चुप बैठने के बजाय तुरंत एक्शन लें

Published On:
गैस सिलेंडर में कम गैस निकली? तुरंत करें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान
गैस सिलेंडर में कम गैस निकली? तुरंत करें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान

रसोई गैस (LPG) के बढ़ते दामों के बीच ग्राहकों के लिए एक नई चिंता सामने आई है, सिलेंडर में कम गैस मिलना, अक्सर डिलीवरी के समय हम ध्यान नहीं देते और बाद में पता चलता है कि सिलेंडर उम्मीद से पहले ही खत्म हो गया, अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चुप बैठने के बजाय तुरंत एक्शन लें।

यह भी देखें: UP Ration News: यूपी में राशन के नियमों में बड़ा बदलाव! फरवरी में गेहूं कम और चावल मिलेगा ज्यादा; आज ही चेक करें अपना नया कोटा।

डिलीवरी लेते वक्त ‘वजन’ की अनदेखी न करें

नियमों के मुताबिक, गैस डिलीवरी बॉय के पास वजन तौलने वाली मशीन होना अनिवार्य है, आप सिलेंडर लेने से पहले उसका वजन करवाने का हक रखते हैं। 

  • गणित समझें: एक सामान्य घरेलू सिलेंडर में 14.2 किलो गैस होती है और खाली सिलेंडर (Tare Weight) का वजन लगभग 15.5 किलो के आसपास होता है। कुल वजन (Gross Weight) करीब 29.7 किलो होना चाहिए। सिलेंडर के ऊपर खाली वजन लिखा होता है, उसे जोड़कर कुल वजन जरूर चेक करें। 

शिकायत के लिए एक्टिव हैं ये हेल्पलाइन नंबर 

अगर डिलीवरी बॉय वजन करने से मना करे या गैस कम पाए जाए, तो आप इन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

  • किसी भी कंपनी का ग्राहक हो, वह टोल-फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
  •  आप Mypng.in जैसी वेबसाइट्स या संबंधित कंपनी जैसे Indane (IOCL) के शिकायत निवारण पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
  • यदि एजेंसी सुनवाई नहीं करती है, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

यह भी देखें: Mobile Number Update: बैंक अकाउंट में पुराना नंबर खो गया है? बिना परेशानी के दूसरा मोबाइल नंबर जोड़ने का ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका।

सील और लीकेज की जांच है जरुरी

कम गैस का एक कारण सील से छेड़छाड़ या सूक्ष्म लीकेज भी हो सकता है, डिलीवरी लेते समय सुनिश्चित करें कि कंपनी की सील एकदम पैक है किसी भी तरह के गैस रिसाव की स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर पर संपर्क करें। 

हमेशा एजेंसी से अपनी बुकिंग की पक्की रसीद मांगें और उस पर वजन का जिक्र सुनिश्चित करें, जागरुक ग्राहक ही धोखाधड़ी से बच सकता है।

LPG Cylinder LPG Cylinder Where to Complain About Gas Cylinder
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें