Join Contact

UP Infra Boom: रिंग रोड और बाईपास की सौगात! सर्वे फिर शुरू, किन-किन जिला से निकलेगा? तुरंत देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना शुरु की है प्रदेश में यातायात को सुगम बनाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए पांच नए मंडलों में रिंग रोड और 14 जिलों में बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है

Published On:
UP Infra Boom: रिंग रोड और बाईपास की सौगात! सर्वे फिर शुरू, किन-किन जिला से निकलेगा? तुरंत देखें लिस्ट
UP Infra Boom: रिंग रोड और बाईपास की सौगात! सर्वे फिर शुरू, किन-किन जिला से निकलेगा? तुरंत देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना शुरु की है प्रदेश में यातायात को सुगम बनाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए पांच नए मंडलों में रिंग रोड और 14 जिलों में बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

यह भी देखें: हाईकोर्ट का फैसला 1956 के बाद मिली विरासत की संपत्ति अब नहीं मानी जाएगी पैतृक संपत्ति

इन 5 मंडलों में प्रस्तावित हैं नए रिंग रोड

केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इन पांच मंडलों में रिंग रोड निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा:

  1. अलीगढ़
  2. देवीपाटन (गोंडा)
  3. झांसी
  4. मिर्जापुर
  5. सहारनपुर

इन रिंग रोड के बनने से इन प्रमुख शहरों के अंदरूनी ट्रैफिक पर दबाव कम होगा और लंबी दूरी के वाहन बिना शहर में प्रवेश किए निकल सकेंगे।

14 जिलों में बनेंगे नए बाईपास, देखें सूची

यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए जिन 14 जिलों में नए बाईपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, उनकी सूची निम्नलिखित है:

  1. औरैया
  2. बुलंदशहर
  3. मैनपुरी
  4. बहराइच
  5. गोंडा
  6. बागपत
  7. चित्रकूट
  8. मिर्जापुर
  9. भदोही
  10. संभल
  11. कौशांबी
  12. चंदौली
  13. श्रावस्ती
  14. फर्रुखाबाद

मौजूदा परियोजनाओं की स्थिति: मेरठ में सर्वे फिर शुरु

राज्य के 18 में से 12 मंडलों में पहले से ही रिंग रोड या बाईपास परियोजनाओं पर काम चल रहा है या वे पूरी हो चुकी हैं, लखनऊ में रिंग रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि गोरखपुर, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और बरेली समेत अन्य जिलों में काम प्रगति पर है।

यह भी देखें: Health Secret: झुनझुनी और सुन्नपन का इलाज! बाबा रामदेव ने बताया सिर्फ एक पत्ता, B12 की कमी होगी दूर

इसी क्रम में, मेरठ में प्रस्तावित रिंग रोड और बिजली बंबा बाईपास परियोजनाओं का सर्वेक्षण एक बार फिर से शुरु किया गया है, इन परियोजनाओं को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के आधार पर पूरा करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, ताकि धन की कमी बाधा न बने।

यह योजनाएं उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Meerut Ring Road Bijli Bamba Bypass Project UP Infra Boom
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें