
देश में युवाओं को उद्योग संबंधी कौशल विकास प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा पीएम कौशल विकास योजना (PMKVY) 4.0 ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल दिए हैं। ऐसे में देश के जो भी दसवीं पास युवा जो अधिक शिक्षित नहीं है और रोजगार की तलाश में हैं वह इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। PMKVY योजना के तहत आवेदन करने वाले युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ कई लाभ भी मिलते हैं, ऐसे में कौन-कौन योजना में आवेदन के पात्र होंगे और उन्हें क्या लाभ मिल सकेगा चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
Table of Contents
योजना के तहत फ्री ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट
PMKVY 4.0 योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा यानी उन्हें किसी तरह के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले उम्मीदवारों को कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसके जरिए वह भविष्य में अपनी योग्यता अनुसार आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
इस योजना के तहत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को औसतन 8000 रूपये तक का स्टाइपेंड भी मिलता है। जिससे युवा प्रशिक्षण के साथ-साथ अपने वित्त्तीय खर्च भी खुद से उठा सकेंगे।
यह भी देखें: Ration Card Holders News: राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर! फ्री गेहूं-चावल योजना बंद, हजारों कार्ड हुए निरस्त
कौन कर सकता है आवेदन?
- पीएम कौशल विकास योजना में आवेदन के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- आवेदक की आयु 15 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- योजना में 10वीं, 12वीं पास या ड्रॉपआउट युवा आवेदन के पात्र होंगे।
- इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक का आधार कार्ड उनके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए।
योजना में आवेदन प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक सबसे पहले Skill India Digital पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें। पंजीकरण के बाद आपको अपने आधार के माध्यम से ई-केवाईसी करना होगा। इसके बाद डैशबोर्ड पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों की सूची खुल जाएगी। यहाँ आपको अपनी योग्यता और रुची अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर अप्लाई के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप योजना में आवेदन कर सकेंगे।
यह भी देखें: बाप की कमाई हुई संपत्ति पर बेटा-बेटी नहीं कर सकते दावा, जानें क्या कहता है कानून
















