
अगर आप अपनी सेविंग्स के लिए एक सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की Mahila Samman Saving Certificate (MSSC) स्कीम आपके लिए एक बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है। यह योजना एक छोटी बचत पहल है, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इस योजना में निवेश से दो साल में आप 2,32,044 रुपये की कमाई कर सकते हैं। तो चलिए, जाने हैं क्या है MSSC की खसियत और कैसे आप योजना के तहत लाभ ले सकेंगे।
Table of Contents
पोस्ट ऑफिस MSSC की खसियत
पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान निधि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना में निवेश करने पर आपको सुरक्षित और गरानीद रिटर्न मिला है। MSSC में यदि आप 2 लाख रूपये की राशि जमा करते हैं, तो केवल दो साल बाद आपको मैच्योरिटी पर ₹2,32,044 की राशि मिलती है। यानी आपको कुल 32044 रूपये का ब्याज मिलता है। योजना में 7.5% प्रतिवर्ष इंटरेस्ट रेट मिल रहा है, जो तिमाही आधार पर कम्पाउंड होता है।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
निवेश की सीमा और ब्याज दर
इस योजना में निवेश की न्यूनतम सीमा 1000 रूपये है वहीँ आप इसमें अधिकतम 2 लाख रूपये तक का निवेश कर सकते हैं। MSSC पर सरकार की और से 7.5% वार्षिक ब्याज दर दिया जा रहा है, जो अन्य योजनाओं की तुलना में अधिक है।
यह भी देखें: Aadhaar Free Update: बड़ी राहत! 1 साल के लिए फीस माफ, FREE में अपडेट हो रहा आधार, किन लोगों को मिलेगा फायदा?
क्यों है MSSC एक भरोसेमंद विकल्प
MSSC योजना एक केंद्रीय सरकार द्वारा समर्थित योजना है, जो खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए बनाई गई है। इस योजना में गारंटीड रिटर्न मिलता है और मार्किट के उतार-चढ़ाव की कोई टेंशन नहीं होती। यह केवल 2 साल की शॉर्ट- टर्म स्कीम है, जो लोगों को कम समय में ज्यादा फायदा देती है।
















