Join Contact

Redmi Note 15 Pro: 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाला धांसू फोन लॉन्च! ₹29,999 की कीमत में प्रीमियम फीचर्स; देखें डिटेल्स।

स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए दिग्गज कंपनी Xiaomi ने अपनी बहुप्रतीक्षित Note 15 सीरीज से पर्दा उठा दिया है, इस सीरीज का सबसे चर्चित मॉडल Redmi Note 15 Pro भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है, 200MP के दमदार कैमरे और 6580mAh की विशाल बैटरी से लैस यह फोन प्रीमियम फीचर्स को बजट में समेटने का दावा करता है

Published On:
Redmi Note 15 Pro: 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाला धांसू फोन लॉन्च! ₹29,999 की कीमत में प्रीमियम फीचर्स; देखें डिटेल्स।
Redmi Note 15 Pro: 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाला धांसू फोन लॉन्च! ₹29,999 की कीमत में प्रीमियम फीचर्स; देखें डिटेल्स।

स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए दिग्गज कंपनी Xiaomi ने अपनी बहुप्रतीक्षित Note 15 सीरीज से पर्दा उठा दिया है, इस सीरीज का सबसे चर्चित मॉडल Redmi Note 15 Pro भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है, 200MP के दमदार कैमरे और 6580mAh की विशाल बैटरी से लैस यह फोन प्रीमियम फीचर्स को बजट में समेटने का दावा करता है।

यह भी देखें: रसोई गैस का खर्च होगा आधा! LPG सिलेंडर और पाइपलाइन PNG में कौन है असली ‘मनी सेवर’? जान लीजिए 2026 का नया रेट चार्ट

शानदार डिस्प्ले और डिजाइन

Redmi Note 15 Pro में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, स्मूथ विजुअल्स के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और आउटडोर में क्लियर विजिबिलिटी के लिए 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, सुरक्षा के लिहाज से इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 की लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ‘कैमरा बीस्ट’

फोटोग्राफी के मोर्चे पर यह फोन काफी शक्तिशाली है, इसके रियर पैनल पर 200MP का मुख्य कैमरा (f/1.65 अपर्चर) दिया गया है, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें खींचने में सक्षम है, साथ ही, लैंडस्केप शॉट्स के लिए इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी शामिल है।

दमदार परफॉरमेंस और बैटरी

फोन को रफ्तार देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 6580mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो लंबे बैकअप का वादा करती है, यह बैटरी 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन को IP66/IP68/IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।

यह भी देखें: Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में ₹5000 मासिक पेंशन की गारंटी! सरकार की इस स्कीम में ऐसे करें अप्लाई, सुरक्षित करें भविष्य।

कीमत और धांसू ऑफर्स

Redmi Note 15 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है:

  • 8GB + 128GB: ₹29,999 (प्रभावी कीमत ₹26,999)
  • 8GB + 256GB: ₹31,999 (प्रभावी कीमत ₹28,999)

बैंक ऑफर्स: HDFC, SBI और ICICI बैंक के कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को ₹3,000 की तत्काल छूट मिलेगी।

कब और कहाँ से खरीदें?

यह स्मार्टफोन 4 फरवरी 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, ग्राहक इसे Amazon India, mi.com और नजदीकी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे फोन तीन प्रीमियम कलर्स सिल्वर ऐश, मिराज ब्लू और कार्बन ब्लैक में उपलब्ध है।

Redmi Note 15 Pro
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें