
रिटायरमेंट (Retirement) के बाद जिंदगी का सबसे बड़ा सवाल होता है – हर महीने कमाई कहां से आएगी? नौकरी के दौरान सैलरी मिलती रहती है, लेकिन रिटायर होते ही इनकम का यह सोर्स बंद हो जाता है. ऐसे में सिर्फ सेविंग (Saving) काफी नहीं होती, बल्कि सही फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial Planning) और सही स्कीम्स में निवेश बेहद जरूरी हो जाता है.
अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी आपकी तिजोरी खाली न हो और हर महीने पेंशन जैसी इनकम मिलती रहे, तो कुछ भरोसेमंद सरकारी और मार्केट-लिंक्ड स्कीम्स आपकी बड़ी मदद कर सकती हैं. यहां हम आपको ऐसी ही 5 पॉपुलर Retirement Income Schemes के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप सुरक्षित भविष्य के साथ रेगुलर मंथली इनकम सुनिश्चित कर सकते हैं.
Table of Contents
1. अटल पेंशन योजना-APY: फिक्स पेंशन का भरोसा
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो इनकम टैक्स (Income Tax) के दायरे में नहीं आते या असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. यह पूरी तरह सरकारी योजना है, जिसमें रिटायरमेंट के बाद निश्चित पेंशन की गारंटी मिलती है.
मुख्य शर्तें और फायदे:
- एंट्री एज: 18 से 40 वर्ष
- योगदान अवधि: 60 साल की उम्र तक
- पेंशन: ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह
- पेंशन की राशि के अनुसार मासिक अंशदान तय होता है
कम आय वर्ग के लिए यह स्कीम बुढ़ापे का मजबूत सहारा बन सकती है, क्योंकि इसमें मार्केट रिस्क नहीं होता और पेंशन पहले से तय रहती है.
2. नेशनल पेंशन सिस्टम-NPS: ज्यादा रिटर्न की संभावना
नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System – NPS) एक सरकारी लेकिन Market-Linked स्कीम है. इसमें निवेश करने पर रिटायरमेंट के समय बड़ा कॉर्पस (Corpus) तैयार किया जा सकता है, जिससे आगे चलकर अच्छी पेंशन मिलती है.
जरूरी बातें:
- उम्र सीमा: 18 से 70 साल
- निवेश अवधि: आमतौर पर 60 साल तक
- रिटायरमेंट पर कुल राशि का एक हिस्सा निकाला जा सकता है
- कम से कम 40% राशि से एन्युटी (Annuity) खरीदनी होती है, जिससे मंथली पेंशन मिलती है
जो लोग थोड़ा रिस्क लेकर ज्यादा पेंशन चाहते हैं, उनके लिए NPS एक मजबूत विकल्प माना जाता है.
3. SWP-Systematic Withdrawal Plan: म्यूचुअल फंड से मंथली इनकम
Systematic Withdrawal Plan (SWP) उन निवेशकों के लिए है, जिन्होंने पहले से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के जरिए अच्छा-खासा फंड तैयार किया है. इस प्लान में आप अपने निवेश से हर महीने एक तय रकम निकाल सकते हैं.
SWP की खास बातें:
- मंथली, तिमाही या सालाना इनकम का विकल्प
- पैसा म्यूचुअल फंड यूनिट्स बेचकर मिलता है
- फंड खत्म होने पर SWP भी बंद हो जाता है
रिटायरमेंट पर मिलने वाले PF, ग्रेच्युटी या किसी अन्य फंड को भी SWP में लगाकर रेगुलर इनकम बनाई जा सकती है, लेकिन इसमें मार्केट रिस्क को समझना जरूरी है.
4. EPFO-EPS: नौकरीपेशा लोगों की सरकारी पेंशन
जो लोग प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं और EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) के मेंबर हैं, उन्हें EPS (Employee Pension Scheme) के तहत पेंशन मिलती है.
जरूरी शर्तें:
- कम से कम 10 साल का योगदान
- पेंशन रिटायरमेंट के बाद मिलती है
- पेंशन की राशि सैलरी और योगदान पर निर्भर करती है
यह स्कीम प्राइवेट कर्मचारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी (Social Security) का अहम जरिया है
5. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम-POMIS: गारंटीड कमाई
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme – POMIS) उन निवेशकों के लिए है, जो Zero Risk और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं.
स्कीम की डिटेल्स:
- सिंगल अकाउंट: अधिकतम ₹9 लाख
- जॉइंट अकाउंट: अधिकतम ₹15 लाख
- अवधि: 5 साल
- ब्याज दर: 7.4% (मौजूदा)
जॉइंट अकाउंट में निवेश करने पर करीब ₹9,250 तक की मासिक कमाई हो सकती है. 5 साल बाद अकाउंट को दोबारा रिन्यू कराया जा सकता है.
















