
सर्दियों की शुरु हो चुकी है दिसंबर और जनवरी के महीने कड़ाके की ठंड वाले होते हैं. सर्दियों में खुद को और अपने घर को आरामदायक और गर्म रखने के लिए, अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके अपनाते है, इस कारण कई लोग बाजार से रुम हीटर को खरीदकर लाते है, क्योंकि बाजार में मौजूद ढेरों मॉडलों और फीचर्स के बीच सही विकल्प चुनना कई बार उलझन भरा काम होता है।
अगर आपके पास भी हीटर है तो इसको निकालकर चेक कर लें और इसकी वायरिंग, प्लग और हीटिंग रॉड ठीक तरह से काम कर रहे हैं या नहीं, इसे भी ध्यान से चेक कर लें, आपके पास अगर हीटर नहीं है, और आप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भी आपको इसे चलाने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।
Table of Contents
कमरे के साइज के हिसाब से चुनें हीटर
रुम हीटर को हमेशा कमरे के साइज के हिसाब से चुनना चाहिए, हीटर चलाते समय कमरा पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए और हवा आने-जाने या वेंटिलेशन के लिए कुछ जगह बनी रहनी चाहिए, कई रूम हीटर बिजली की काफी ज्यादा खपत करते हैं, जिसके चलते हर महीने ज्यादा बिल आता है, इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। एक अच्छा रूम हीटर जो बिजली की खपत कम करता है वह आपके काफी पैसे बचा सकता है।
सेफ्टी फीचर्स जरुर देखें
हीटर से आग लगे या जलने जैसी समस्याओं का खतरा रहता है. इसलिए ऑटो कट-ऑफ, टिप-ओवर प्रोटेक्शन और कूल टच बॉडी जैसी सेफ्टी फीचर वाले हीटर ही खरीदें, यह फीचर हीटर के गिरने या ज्यादा गर्म होने पर उसे ऑटोमेटिक बंद कर देते है, वहीं अगर घर में बच्चे हैं तो यह और भी जरूरी हो जाता है।
ब्रांड और वारंटी चेक करें
महंगे ब्रांड आपको एक बार खरीदने के दौरान खर्चा जरुर करवा देते है, लेकिन अगर आप सस्ते ब्रांड खरीदते हैं तो यह आपका बार-बार खर्चा कराते हैं, दरअसल सस्ते ब्रांड के हीटर जल्दी खराब हो सकते हैं और ओवरहीटिंग का खतरा भी ज्यादा होता है, इसलिए हमेशा किसी भरोसेमंद ब्रांड का हीटर ही चुनें, साथ ही हीटर लेते समय कम से कम 1 साल की वारंटी जरूर देखें, ताकि किसी भी खराबी की कंडीशन में सर्विस मिल सके।
हवा की नमी और सेहत का रखें ध्यान
कुछ हीटर कमरे की हवा को ज्यादा सूखा बना देते है, रात भर हीटर चलाकर नहीं सोना चाहिए क्योंकि इससे कमरे में कार्बन-मोनोऑक्साइ़ड गैस जमा हो सकती है जो कि सांस घुटने का कारण बन सकती है, इसीलिए रात को सोने से कुछ घंटे पहले हीटर चलाकर कमरा गर्म कर लें और बाद में इसे बंद कर लें जिससे आपको डर ना रहे।
















