Join Contact

UP D.El.Ed Admission 2025: High Court का बड़ा फैसला! Graduation कर चुके कैंडिडेट भी ले सकेंगे डीएलएड (D.El.Ed) में प्रवेश

डीएलएड (D.El.Ed) में प्रवेश को लेकर उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा और लाभकारी फैसला सुनाया है। अब से स्नातक पास युवा भी इसमें प्रवेश ले पाएंगे। आइए पूरी खबर विस्तार से पढ़ते हैं।

Published On:

क्या आप उत्तर प्रदेश के युवा हैं और डीएलएड (Diploma in Elementary Education) कोर्स करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इलाहबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अब स्नातक पास युवा भी डीएलएड में आसानी से प्रवेश ले पाएंगे। कोर्ट ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।

UP D.El.Ed Admission 2025: High Court का बड़ा फैसला! Graduation कर चुके कैंडिडेट भी ले सकेंगे डीएलएड (D.El.Ed) में प्रवेश

UP D.El.Ed Admission 2025 Details

उत्तर प्रदेश डीएलएड प्रवेश से सम्बंधित जानकारी नीचे टेबल में जानते हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 नवंबर 2025
आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 16 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन पूरा करके प्रिंट लेने की लास्ट डेट 18 दिसंबर 2025
राज्य रैंक प्रकाशित करने की डेट 23 दिसंबर 2025

प्रवेश हेतु पात्रता योग्यता

  • हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि अब स्नातक पास युवा भी डीएलएड में आवेदन कर पाएंगे।
  • 18 से 35 वर्ष के युवा प्रवेश ले सकते हैं।
  • ST, SC और OBC वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।

सीटें और चयन प्रक्रिया

राज्य में 2,33,350 सीट हैं जिनमे एडमिशन कराए जाएंगे। 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में 10,600 सीटें हैं। जबकि 2,974 प्राइवेट कॉलेजों के लिए 2,22,750 सीटें हैं।

उम्मीदवार का चयन 10, 12वीं और ग्रेजुएशन के अंकों के तहत मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी 700 रूपए
एससी / एसटी 500 रूपए
दिव्यांग 200 रूपए

स्थानीय उम्मीदवारों की प्राथमिकता

डीएलएड (D.El.Ed) में प्रवेश करने के लिए प्राथमिकता यूपी के उम्मीदवारों की दी जाएगी। इसके साथ अन्य राज्य के युवा भी आवेदन कर सकते हैं। सरकारी DIETs की निशुल्क सीटों के लिए यूपी के आवेदकों को मौका मिलें वाला है। अन्य राज्य के जितने भी उम्मीदवार होंगे उन्हें अनारक्षित श्रेणी में रखा जाएगा।

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें