Join Contact

Vande Bharat Sleeper: अब 24 कोच वाला नया अवतार! 1200 से ज्यादा यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी लग्जरी; स्लीपर सफर में मचेगी धूम।

भारतीय रेलवे लंबी दूरी के सफर को प्रीमियम और आरामदायक बनाने के लिए अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वंदे भारत स्लीपर को अब और भी विशाल रुप देने की तैयारी में है रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में कोचों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 करने का बड़ा फैसला लिया है, इस नए 'महा-अवतार' के आने से न केवल यात्रियों की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि सफर का अनुभव भी पूरी तरह बदल जाएगा

Published On:
Vande Bharat Sleeper: अब 24 कोच वाला नया अवतार! 1200 से ज्यादा यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी लग्जरी; स्लीपर सफर में मचेगी धूम।
Vande Bharat Sleeper: अब 24 कोच वाला नया अवतार! 1200 से ज्यादा यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी लग्जरी; स्लीपर सफर में मचेगी धूम।

भारतीय रेलवे लंबी दूरी के सफर को प्रीमियम और आरामदायक बनाने के लिए अपने सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वंदे भारत स्लीपर को अब और भी विशाल रुप देने की तैयारी में है, रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में कोचों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 करने का बड़ा फैसला लिया है, इस नए ‘महा-अवतार’ के आने से न केवल यात्रियों की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि सफर का अनुभव भी पूरी तरह बदल जाएगा। 

यह भी देखें: Merchant Navy: सिर्फ 10वीं पास और हाथ में लाखों की सैलरी! मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें GP रेटिंग कोर्स।

1200 से ज्यादा यात्री करेंगे एक साथ सफर

वर्तमान में चल रही 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में करीब 823 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन 24 कोच वाले रैक में यात्रियों की क्षमता 49% बढ़कर 1,224 हो जाएगी, इसमें 17 एसी 3-टियर, 5 एसी 2-टियर और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल होगा। 

होटल जैसी सुविधाएं और हाई-स्पीड

यह ट्रेन सिर्फ बड़ी नहीं, बल्कि अधिक स्मार्ट भी होगी। यात्रियों को लुभाने के लिए इसमें कई खास फीचर्स दिए जा रहे हैं:

  • लंबी दूरी के यात्रियों को ताज़ा और लजीज भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक पूरी एसी पेंट्री कार जोड़ी जाएगी।
  • एर्गोनोमिक बर्थ, इंटीग्रेटेड रीडिंग लाइट्स, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और वैक्यूम-असिस्टेड बायो-टॉयलेट्स इसे किसी फाइव स्टार होटल जैसा एहसास देंगे।
  •  ट्रेन को 160 किमी/घंटा की रफ्तार पर सुरक्षित रखने के लिए एंटी-कोलिजन सिस्टम ‘कवच’ से लैस किया जाएगा।

यह भी देखें: गैस सिलेंडर में कम गैस निकली? तुरंत करें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान

कब तक आएगी पटरी पर?

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) इस नए 24 कोच वाले रैक के डिजाइन पर काम शुरू कर चुकी है, उम्मीद जताई जा रही है कि इसका प्रोटोटाइप 2026 के अंत तक तैयार हो जाएगा, जिसके बाद इसे प्रमुख रूट्स पर उतारा जाएगा।

Vande Bharat Sleeper
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें