
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फ्रिज हमारी रसोई का सबसे अहम हिस्सा बन गया है, समय बचाने के लिए अक्सर हम एक साथ ज्यादा खाना बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ‘लाइफ सेवर’ फ्रिज आपको धीरे-धीरे बीमार भी कर रहा है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों और Mayo Clinic जैसी संस्थाओं के अनुसार, फ्रिज में रखा खाना 3-4 दिनों के बाद जहर के समान हो सकता है।
Table of Contents
लगातार बनी रहने वाली पाचन संबंधी समस्याएं
यदि आपको बिना किसी कारण के अक्सर एसिडिटी, पेट दर्द, गैस या दस्त की समस्या रहती है, तो इसका सीधा संबंध फ्रिज में रखे बासी खाने से हो सकता है, फ्रिज में रखे खाने में 4 से 6 घंटे बाद साल्मोनेला और लिस्टेरिया जैसे अदृश्य बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, ये बैक्टीरिया आपके पाचन तंत्र (Digestive system) को गंभीर नुकसान पहुँचाते हैं।
स्वाद सही होने पर भी शरीर में भारीपन या जी मिचलाना
अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर खाने से दुर्गंध नहीं आ रही, तो वह सुरक्षित है, लेकिन Mayo Clinic का कहना है कि खतरनाक बैक्टीरिया हमेशा खाने का स्वाद, रंग या महक नहीं बदलते, यदि आप फ्रिज का खाना खाने के बाद कमजोरी या नोजिया (Nausea) महसूस करते हैं, तो समझ जाएं कि भोजन में रोगाणु अपना घर बना चुके हैं।
यह भी देखें: रसोई गैस का खर्च होगा आधा! LPG सिलेंडर और पाइपलाइन PNG में कौन है असली ‘मनी सेवर’? जान लीजिए 2026 का नया रेट चार्ट
खाने की बनावट (Texture) में बदलाव
क्या फ्रिज में रखे पके चावल या गुंदे हुए आटे पर कोई चिपचिपी परत दिखती है? यह फंगस और फर्मेंटेशन का शुरुआती लक्षण है, विशेषकर चावल में ‘बेसिलस सीरियस’ नामक बैक्टीरिया पनपता है, जो फूड पॉइजनिंग का मुख्य कारण बनता है।
बचाव के लिए क्या करें? (Expert Tips)
- कोशिश करें कि पका हुआ भोजन 24 घंटे से ज्यादा स्टोर न करें।
- FDA की गाइडलाइन के मुताबिक फ्रिज का तापमान हमेशा 4°C (40°F) या उससे कम रखें।
- फ्रिज से निकाले खाने को कम से कम 70°C तक अच्छे से गर्म करने के बाद ही खाएं ताकि बैक्टीरिया खत्म हो सकें।
















