
यदि आप भी डॉग लवर हैं और घर में कुत्ता पालने का शौक रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है, अब बिना वैध लाइसेंस के कुत्ता पालना न केवल मुश्किल होगा, बल्कि आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है, नगर निगम ने पालतू कुत्तों को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है, नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब भारी जुर्माने की तलवार लटक रही है।
यह भी देखें: ये सरकारी बैंक दे रहे हैं सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा ब्याज, आज ही चेक करें रेट्स
Table of Contents
घर-घर जाकर होगा सर्वे, टीम करेगी औचक निरीक्षण
नगर निगम प्रशासन अब सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है, अधिकारियों के मुताबिक, अब विशेष टीमें गठित की गई हैं जो शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर चेकिंग करेंगी, इस सर्वे के दौरान यह जांचा जाएगा कि घर में मौजूद पालतू कुत्ते का नगर निगम में पंजीकरण है या नहीं यदि कुत्ता बिना लाइसेंस के पाया जाता है, तो मालिक पर मौके पर ही जुर्माना ठोक दिया जाएगा।
₹5,000 से ₹10,000 तक का देना होगा जुर्माना
नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी की है, बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालने पर ₹5,000 से लेकर ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, इतना ही नहीं, यदि बार-बार नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो नगर निगम कुत्ते को जब्त करने की कार्रवाई भी कर सकता है, कुछ क्षेत्रों में प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है।
यह भी देखें: अब केमिस्ट नहीं काट पाएंगे आपकी जेब! दवा का नाम ‘Capital Letters’ में लिखना हुआ अनिवार्य, NMC का सख्त नियम
लाइसेंस के लिए टीकाकरण है अनिवार्य शर्त
लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा गया है, कुत्ता मालिकों को अपने पालतू जानवर का रेबीज रोधी टीकाकरण (Anti-Rabies Vaccination) करवाना अनिवार्य होगा। बिना टीकाकरण प्रमाण पत्र के नगर निगम लाइसेंस जारी नहीं करेगा रजिस्ट्रेशन के बाद कुत्ते को एक यूनिक टैग दिया जाएगा, जिसे उसके गले में डालना अनिवार्य होगा।
सार्वजनिक स्थलों के लिए भी कड़े निर्देश
नया नियम केवल घर तक ही सीमित नहीं है, यदि कोई मालिक अपने कुत्ते को सार्वजनिक पार्क या सड़क पर बिना पट्टे (Leash) के घुमाता है या कुत्ता गंदगी फैलाता है, तो इसके लिए भी अलग से चालान काटने का निर्देश दिया गया है।
यह भी देखें: अब हर गरीब घर में पहुंचेगा फ्री सिलेंडर! योगी सरकार BPL परिवारों को देगी फ्री गैस कनेक्शन
नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करा लें, दिल्ली वासी आधिकारिक पोर्टल MCD Online पर जाकर आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
















