Join Contact

अब हर गरीब घर में पहुंचेगा फ्री सिलेंडर! योगी सरकार BPL परिवारों को देगी फ्री गैस कनेक्शन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के गरीब और वंचित परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (PMUY) के तहत मिलने वाले लाभों में विस्तार किया है, सरकार के इस कदम से अब प्रदेश के करीब 1.86 करोड़ बीपीएल (BPL) परिवारों की रसोई अब धुएं से मुक्त होगी

Published On:
अब हर गरीब घर में पहुंचेगा फ्री सिलेंडर! योगी सरकार BPL परिवारों को देगी फ्री गैस कनेक्शन
अब हर गरीब घर में पहुंचेगा फ्री सिलेंडर! योगी सरकार BPL परिवारों को देगी फ्री गैस कनेक्शन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के गरीब और वंचित परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) के तहत मिलने वाले लाभों में विस्तार किया है, सरकार के इस कदम से अब प्रदेश के करीब 1.86 करोड़ बीपीएल (BPL) परिवारों की रसोई अब धुएं से मुक्त होगी।

यह भी देखें: अब केमिस्ट नहीं काट पाएंगे आपकी जेब! दवा का नाम ‘Capital Letters’ में लिखना हुआ अनिवार्य, NMC का सख्त नियम

साल में मिलेंगे दो मुफ्त सिलेंडर

राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जाएगी। योजना के तहत पहला मुफ्त सिलेंडर दिवाली (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के अवसर पर और दूसरा मुफ्त सिलेंडर होली (जनवरी-मार्च 2026) के दौरान सीधे लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी के माध्यम से भेजा जाएगा।

फ्री गैस कनेक्शन के साथ मिलेगा चूल्हा भी

उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत जिन परिवारों के पास अभी तक गैस कनेक्शन नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत:

  • मुफ्त एलपीजी कनेक्शन (बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट के)।
  • पहली रिफिल बिल्कुल मुफ्त।
  • एक हॉट प्लेट (गैस चूल्हा) भी सरकार की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

₹300 की अतिरिक्त सब्सिडी का लाभ

केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलने वाली ₹300 की लक्षित सब्सिडी भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो सके।

यह भी देखें: रजिस्ट्री से पहले ‘EC’ क्यों है जरूरी? इस एक डॉक्यूमेंट के बिना कोर्ट में भी नहीं टिकेगा आपका मालिकाना हक

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और परिवार के पास पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों (आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक) के साथ अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर संपर्क कर सकती हैं।

इसके अलावा, इच्छुक लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

योगी सरकार के इस फैसले से न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा।

Gas Connection for BPL Families in UP
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें