Join Contact

UP Bijli Bill OTS 2025: सुनहरा मौका! बिजली की बकाएदारी खत्म करें, बिजली चोरी में फंसे लोग भी उठा सकते हैं बड़ा फायदा

UP Bijli Bill OTS 2025 योजना उपभोक्ताओं के लिए बड़ा मौका लेकर आई है। बिजली का पुराना बकाया चुकाने वाले ग्राहकों को भारी छूट मिलेगी, जिससे उनका पूरा बकाया आसान किस्तों में खत्म हो सकता है। खास बात यह है कि बिजली चोरी या अनियमितता के मामलों में फंसे लोग भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है।

Published On:
up electricity arrears clearance theft benefit

उत्तर प्रदेश में रह रहे नागरिकों के लिए अब बिजली की बकाएदारी ख़त्म करने का सुनहरा अवसर है। दरअसल प्रदेश सरकार ने करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा ने रविवार को बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू करने की घोषणा कर दी है। इस सुविधा से ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है या वह बिजली चोरी में फसें हुए उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी देखें: Vitamin D Solution: ना इंजेक्शन, ना सप्लीमेंट! फ्री में दूर करें Vitamin D की कमी, ये है सबसे आसान तरीका

एकमुश्त भुगतान पर मिलेगी बड़ी राहत

ऊर्जा मंत्री शर्मा का कहना है की इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान करने पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ़ी और 25 प्रतिशत तक मूलधन में छूट दी जाएगी। वर्तमान समय में 27757 उपभोक्ताओं पर केस्को का 88.48 करोड़ रूपये बकाया है। जबकि 6022 बिजली चोरी में फंसे लोगों पर 6884 करोड़ रूपये का बकाया है। कुल बकाएदारी दो हजार करोड़ और 850 करोड़ की बकाएदारी की रिकवरी हो सकती है।

पहली बार मासिक किस्तों में पैसा जमा करने की छूट है, योजना का लाभ दो किलोवाट घरेलू और एक किलोवाट कमर्शियल पर मिलेगा। बिजली चोरी के मामले में हर वर्ग के लोगों को फायदा हो इसके लिए उन्हें सरचार्ज के साथ ही राजस्वा निर्धारण धनराशि का केवल 50 फीसदी ही जमा करना होगा।

यह भी देखें: Central Employees Alert: केंद्र सरकार भत्‍तों को करने वाली है खत्‍म? Central Government Employees के लिए सबसे जरूरी खबर

इन उपभोक्ताओं के बिजली काटने का है खतरा

केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने बताया की प्रदेश में 27 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर नेगेटिव बैलेंस पर चल रहे हैं। हालाँकि फिलहाल केस्को इनकी बिजली नहीं काट रहा, ऐसे में जितना जल्दी हो सके उपभोक्ता अपना बिल जमा करवा दें, जिससे उन्हेने बिजली मिलती रहेगी। प्रदेश में अभी 75 हजार मीटर लग चुके हैं, उपभोक्ता केस्को स्मार्ट बिल ऐप को डाऊनलोड करके बिजली बिल से जुडी हर जानकारी ले सकते हैं।

यह भी देखें: Chanakya Niti Secret: हजारों साल पहले खुल गया था राज! महिला अपनी उम्र और पुरुष अपनी सैलरी क्यों छिपाते हैं?

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें