
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए उन्हें कई तरह की सुविधाएं प्रदान करता है, जिसके लिए बैंक ग्राहकों को RD, FD जैसे निवेश विकल्प भी उपलब्ध करवाता है। एसबीआई की बचत योजनाओं में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (SBI FD Scheme) भारत में सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। SBI FD Scheme में एक निश्चित अवधि के लिए पैसे जमा करने पर आपको एक निश्चित ब्याज दर प्राप्त होता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो अपने पैसे को बिना जोखिम के सुरक्षित रखना चाहते हैं।
यह भी देखें: Post Office FD Scheme: एक बार पैसा जमा करों 5 साल बाद मिलेंगे ₹7,24,974 रूपए
Table of Contents
SBI FD स्कीम की विशेषताएं
- इस स्कीम में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आपको गारंटीड ब्याज मिलता है।
- एसबीआई अपने ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें प्रदान करता है।
- इस स्कीम में आपको अपनी सुविधा के अनुसार निवेश अवधि का चयन करने का विकल्प मिलता है यह अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल तक हो सकती है।
- SBI टैक्स सेविंग एफडी के जरिए आप धारा 80C के आहत 15 लाख रूपये तक की कर छूट का लाभ ले सकते हैं।
- बैंक अपनी एफडी को आसानी से रिन्यू करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
एसबीआई एफडी पर ब्याज दरें
एसबीआई एफडी ब्याज दरें आपकी निवेश अवधि और श्रेणी पर निर्भर करती है, नियमित ग्राहक को 3% से 7% तक ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिक को 3.5% से 7.5% तक ब्याज दर का लाभ दिया जाता है।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
एफडी खोलने की प्रक्रिया
एसबीआई एफडी खोलने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है।
- ऑनलाइन एफडी खोलने के लिए आप पहले एसबीआई ने बैंकिंग में लॉगिन करें।
- अब Fixed Deposit ऑप्शन पर जाएं।
- यहाँ आप अपनी पसंदीदा स्कीम, अवधि और राशि का चयन कर लें।
- इसके बाद सभी जरुरी जानकारी भरकर फॉर्म जमा कर लें।
इसके अलावा आप चाहें तो ऑफलाइन अपने नजदीकी एसबीआई शाखा से भी एफडी खुलवा सकते हैं, शाखा से आपको फॉर्म प्राप्त करके जरुरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके बाद राशि जमा करके आपकी एफडी खुल जाएगी।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
















