
अगर आप ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं जो बिना किसी रिस्क के अच्छा-खासा रिटर्न दे दे, तो पोस्ट ऑफिस की Time Deposit (TD) स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। खास बात ये है कि यहां रिटर्न पहले से तय रहता है बाजार ऊपर जाए या नीचे, आपकी कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ता। तो चलिए जानते हैं क्या है पास ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम और इससे मिलने वाले फायदों की पूरी जानकारी।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
Table of Contents
कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर आप ₹5,00,000 एकमुश्त 5 साल के लिए जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹7,24,974 मिलेंगे। यानी ₹2,24,974 का सीधा-सीधा फायदा। यह कमाई 7.5% प्रति वर्ष की मौजूदा ब्याज दर पर आधारित है, जो तिमाही कंपाउंड होती है। कंपाउंडिंग का फायदा यह है कि ब्याज भी हर तीन महीने पर बढ़ता रहता है और धीरे-धीरे रकम मोटी हो जाती है।
इस स्कीम को क्यों चुनें?
1. 100% सरकारी सुरक्षा
पोस्ट ऑफिस का मतलब है गवर्नमेंट बैक्ड स्कीम आपका पैसे डूबने का रिस्क जीरो।
2. टैक्स बचत का फायदा
5 साल की TD, आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स डिडक्शन के लिए योग्य है। आप साल में ₹1.5 लाख तक क्लेम कर सकते हैं। दोहरा फायदा टैक्स भी बचा और रिटर्न भी मिला।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
3. Stable और फिक्स्ड रिटर्न
एक बार ब्याज दर लॉक हो गई, तो पूरी अवधि तक वही दर लागू रहेगी।
4. Simple, समझने में आसान निवेश
न कोई मार्केट रिस्क, न कोई कॉम्प्लिकेटेड टर्म्स।
किसके लिए बेहतर है यह स्कीम?
- जिनको सुरक्षित निवेश चाहिए
- लंबी अवधि (5 साल) के लिए गारंटीड रिटर्न चाहते हैं
- जो टैक्स सेविंग भी करना चाहते हैं
- जो FD जैसा विकल्प चाहते हैं लेकिन पोस्ट ऑफिस की विश्वसनीयता के साथ
यह भी देखें: Property Rights Alert: पूरी प्रॉपर्टी बहन के नाम हो जाएगी, आप देखते रह जाएंगे! संपत्ति के ये अधिकार जानें
















