
यूआईडीएआई ने आधार में बड़ा बदलाव किया है, अगस्त 2025 के बाद आधार कार्ड में पिता के नाम को जोड़ा नहीं जा रहा है, इसी वजह से हजारों लोग लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा पा रहे हैं अगस्त से ही आधार में पिता का नाम नहीं होने के कारण ऐसी शिकायतें आ रही है, पिछले 90 दिनों में ऐसे 5,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें पिता का नाम न होने के कारण आवेदक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।
Table of Contents
विभागों को अपडेट करना होगा सिस्टम
25 अगस्त 2025 के बाद यदि किसी आधार कार्ड में कोई भी अपडेट किया जाता है, तो उसमें पिता का नाम दर्ज नहीं किया जाएगा, पहले पिता का नाम पते वाले कॉलम में प्रिंट होता था, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है, लर्नर डीएल की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिन विभागों में आधार की जानकारी से योजनाओं या सेवाओं की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, उन्हें अपने सॉफ्टवेयर और सिस्टम को नई व्यवस्था के अनुसार अपडेट करना होगा।
सर्वर की समस्या से भी बढ़ी परेशानी
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों को एनआईसी सर्वर की समस्या के कारण भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, हाल ही में पूरे दिन सर्वर बंद रहा, जिससे कई लोग आवेदन नहीं कर सके लखनऊ में लगभग 250 लोगों के डीएल नहीं बन पाए, 13 लोग सहायता के लिए आरटीओ पहुँचे, लेकिन उन्हें भी समाधान नहीं मिला, सर्वर की समस्या कई महीनों से लगातार बनी हुई है।
समाधान मिलने की उम्मीद
एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, लर्नर डीएल आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होने के कारण, आधार में पिता का नाम न होना या विशेष अक्षर दर्ज होने जैसी समस्याएँ सामने आ रही है, इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।
















