Join Contact

AIIMS Recruitment 2025: बंपर एम्स भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 1300+ वैकेंसी, परीक्षा अगले महीने, तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है और इस बार 1300 से ज्यादा पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। मेडिकल और नॉन-टेक्निकल दोनों कैटेगरी में वैकेंसी शामिल हैं। एग्ज़ाम अगले महीने आयोजित होने वाला है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। लेट होने पर मौका हाथ से निकल सकता है।

Published On:
aiims cre vacancy aiims cre recruitment notification out

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRE) 4 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देश के एम्स हॉस्पिटल्स में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1300+ नॉन-फैकल्टी पदों पर भरा जाएगा। एम्स भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर, 2025 से शुरू हो गई है, जिसमें आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया एम्स में प्रशासनिक, इंजीनियरिंग, तकनीकी और सहायक जैसे अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए शुरू की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। जिसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 22 दिसंबर से 24 दिसंबर को किया जाएगा।

AIIMS CRE भरे पदों का विवरण

AIIMS CRE 2025 भर्ती के तहत कई पदों पर भर्तियां की जाएगी, जो प्रशासनिक, तकनीकी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस भर्ती में ऑफिस से जुड़े पद (LDC, UDC, असिस्टेंट), टेक्निकल पद (जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिशियन) और हेल्थकेयर से जुड़े पद (डाइटीशियन, नर्सिंग ऑफिसर, मॉर्च्युरी अटेंडेंट, लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट) शामिल है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन विविध पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS CRE 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर AIIMS CRE 2025 भर्ती के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद जरुरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • अब लॉगिन करके ध्यानपूर्वक आवेदन फॉर्म भरें।
  • अब फॉर्म में मांगे गए जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

एम्स भर्ती परीक्षा पैटर्न और मार्किंग

AIIMS CRE 2025 भर्ती के तहत आयोजित परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी, जिसमें 400 अंकों के कुल 100 MCQs पूछे जाएंगे। हर सही जवाब के लिए आपको 4 अंक मिलेंगे, जबकि हर गलत जवाब पर एक चौथाई (1/4) अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में 20 प्रश्न जनरल नॉलेज, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर ज्ञान से होंगे, और 80 प्रश्न उम्मीदवार के पद से संबंधित विषय पर आधारित होंगे।

आवेदन शुल्क

एम्स भरी के लिए जनरल (सामान्य) वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3000 रूपये आवेदन शुल्क जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 2400 रूपये का भुगतान करना होगा।

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें