
मोबाइल रिचार्ज हर महीने करना अब काफी लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है, महंगे प्लान्स, खत्म होती वैलिडिटी और सिम डीएक्टिवेट होने का डर अलग। लेकिन Airtel ने इस टेंशन को सच में एक झटके में खत्म कर दिया है। कंपनी ने अपनी लिस्ट में ऐसा प्लान जोड़ दिया है, जिसे कराने के बाद पूरे 365 दिन आपको रिचार्ज की चिंता ही नहीं करनी पड़ेगी!
Table of Contents
यूजर्स की बढ़ती डिमांड पर Airtel का बड़ा कदम
रिचार्ज रेट बढ़ने के बाद लोग लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की तरफ तेजी से शिफ्ट हुए हैं। Airtel भी यूजर्स की इस जरूरत को समझते हुए अब 28 दिन से लेकर 90 दिन तक के कई ऑप्शन दे रहा है। लेकिन जो प्लान सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है इसका 1849 रुपये वाला Annual Pack।
Airtel ₹1849 एनुअल प्लान
अगर आपके पास Airtel सिम है और चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज करके पूरा साल चैन से निकाल दें, तो ये प्लान आपके लिए परफेक्ट है।
इस प्लान में मिलता है—
- 365 दिन की वैलिडिटी
- Unlimited Calling सभी नेटवर्क पर
- 3600 SMS पूरे साल के लिए
मतलब कॉलिंग और एसएमएस के लिए आप पूरे साल टेंशन फ्री रह सकते हैं। नंबर बंद होने या वैलिडिटी खत्म होने वाला डर बिल्कुल खत्म!
लेकिन ध्यान रखें
यह एक Voice + SMS only plan है। यानी अगर आप इंटरनेट यूज करते हैं या मोबाइल डेटा की जरूरत है, तो ये प्लान आपके काम का नहीं है। इसमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस ही दिया जाता है। इंटरनेट चाहिए तो आपको अलग प्लान चुनना होगा।
















