
देश में करोड़ों लोगों ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है लेकिन अभी भी काफी लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण कहीं ना कहीं आयुष्मान कार्ड ही है क्योंकि आयुष्मान कार्ड डाक के द्वारा आपके घर देरी से पहुंचता है।
ऐसे में आप आयुष्मान कार्ड के बिना अपना इलाज नहीं करवा पाएंगे और आप इसका कोई भी लाभ नहीं उठा पाएंगे इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड आपके पास होना चाहिए। अगर आप आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां पर समझाया गया कि कैसे आप अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।
Table of Contents
Ayushman Card Download का महत्व
सरकारी अस्पताल अथवा प्राइवेट अस्पताल में फ्री में इलाज करवाना चाहते हैं, तो आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है। इसके लिए आप आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या फिर डाक के द्वारा भेजे गए आयुष्मान कार्ड का इंतजार कर सकते हैं।
नया आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?
अगर अभी तक आपने अपना ₹500000 वाला आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया है, तो आप ऑनलाइन मोबाइल से अपना नया आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए संबंधित ऑफिशियल लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी प्राप्त करें।
प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में सुविधा
आयुष्मान कार्ड सभी जगह मान्य होता है, चाहे वह प्राइवेट हॉस्पिटल हो या सरकारी। हालांकि, कुछ चयनित अस्पतालों में ही आयुष्मान कार्ड पर फ्री इलाज मिलता है, जिनकी लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है।
5 लाख तक का लाभ
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की योजना के तहत प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। इसे आयुष्मान कार्ड का उपयोग करके गंभीर बीमारियों के इलाज में फ्री सेवा के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें।
- एप्लीकेशन खोलें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरीफाई करें और पोर्टल में लॉगिन करें।
- योजना का नाम और जिला चुने।
- परिवार के सदस्य का नाम या आधार नंबर दर्ज कर अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करें।
इस तरह, अब आप घर बैठे ही अपने आयुष्मान कार्ड को डिजिटल रूप में डाउनलोड कर आसानी से सरकारी और निजी अस्पतालों में फायदा उठा सकते हैं। बिना कार्ड के इलाज में दिक्कत आ सकती है इसलिए ऑनलाइन डाउनलोड करना बेहतर ऑप्शन है।
















