
देश भर में ज्वेलरी शोरूम्स में बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाओं को देखते हुए ‘ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन’ (AIGJF) और स्थानीय सर्राफा मंडलों ने सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लिया है, अब किसी भी आभूषण की दुकान में चेहरा ढककर प्रवेश करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Table of Contents
सुरक्षा के लिए देश में पहली बार ऐसी पहल
बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ज्वेलर्स एसोसिएशन ने यह नया नियम लागू किया है, इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करना है, जो अक्सर हेलमेट, नकाब, मास्क या बुर्का पहनकर अपनी पहचान छुपाते हैं और वारदातों को अंजाम देते हैं।
नए नियमों की मुख्य बातें
- नो मास्क, नो एंट्री: ग्राहक अब हेलमेट, मास्क, रुमाल या नकाब पहनकर शोरूम के अंदर नहीं जा सकेंगे, प्रवेश से पहले सुरक्षा गार्ड को चेहरा दिखाना अनिवार्य होगा।
- पहचान पत्र अनिवार्य: संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए ज्वेलर्स अब ग्राहकों से उनकी पहचान (ID Proof) की मांग भी कर सकते हैं।
- हाई-टेक निगरानी: सभी शोरूम्स को हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें हर समय क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया है।
- सुरक्षा अलर्ट: संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और पैनिक अलार्म सिस्टम को अपडेट रखने की सलाह दी गई है।
क्यों पड़ी इस नियम की जरुरत?
ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण शोरूम्स पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, कई मामलों में सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद अपराधी चेहरा ढका होने के कारण पुलिस की पकड़ से बाहर रह जाते हैं, इसी चुनौती से निपटने के लिए यह ‘सिक्योरिटी एडवाइजरी’ जारी की गई है।
यह भी देखें: EPFO Pension News: प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को राहत! EPFO पेंशन ₹5,000 तक बढ़ने की उम्मीद, सरकार कर रही है समीक्षा
विपक्ष और संगठनों की प्रतिक्रिया
जहाँ एक ओर ज्वेलर्स इस फैसले को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी बता रहे हैं, वहीं कुछ संगठनों ने इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक भावनाओं से जोड़कर इसका विरोध भी शुरु कर दिया है, हालांकि, फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल सुरक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।
अधिक जानकारी और आधिकारिक दिशा-निर्देशों के लिए आप ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) की वेबसाइट देख सकते हैं।
















