
राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए सरकार ने सख्त चेतावनी जारी की है, यदि आपने अभी तक अपने राशन कार्ड की e-KYC (ई-केवाईसी) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपके पास केवल 30 दिसंबर 2025 तक का समय है, इस समय सीमा के भीतर आधार सीडिंग और सत्यापन न कराने वाले कार्डधारकों का नाम लाभार्थी सूची से स्थायी रुप से हटा दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें सरकारी राशन मिलना बंद हो जाएगा।
यह भी देखें: राजीव युवा विकास योजना क्या है? कौन ले सकता है फायदा, ऑनलाइन आवेदन का पूरा तरीका जानें
Table of Contents
क्यों जरूरी है e-KYC?
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना है, सरकार के संज्ञान में आया है कि कई मृत व्यक्ति या अपात्र लोग भी राशन का लाभ उठा रहे हैं, e-KYC के माध्यम से केवल पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जरूरतमंदों को उनका हक मिल सके।
सरकार ने लगाया विशेष कैंप (बिहार विशेष)
बिहार जैसे राज्यों में प्रक्रिया को तेज करने के लिए 17 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को अपना बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। यदि किसी सदस्य का e-KYC अधूरा रहता है, तो केवल उस सदस्य का नाम लिस्ट से काटा जा सकता है।
घर बैठे या पास में ऐसे करें e-KYC: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
राशन कार्ड धारक इन आसान तरीकों से अपना सत्यापन पूरा कर सकते हैं:
- भारत सरकार के आधिकारिक Mera Ration 2.0 App को डाउनलोड करें। यहाँ आप ‘Face Authentication’ के जरिए घर बैठे चेहरे को स्कैन कर e-KYC कर सकते हैं।
- सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपनी सरकारी राशन की दुकान पर जाएँ। वहाँ ‘E-POS’ मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर (बायोमेट्रिक) मुफ्त में e-KYC करवाएं।
- आप अपनी पात्रता और सीडिंग की स्थिति जानने के लिए NFSA की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।
- इस प्रक्रिया के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड नंबर साथ रखना होगा।
अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों और भीड़ से बचने के लिए 30 दिसंबर का इंतजार न करें और आज ही अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए आप अपने क्षेत्र के आपूर्ति कार्यालय या राशन डीलर से संपर्क कर सकते हैं।
















