
सीटीईटी (CTET) फरवरी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह आवेदन विंडो 18 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Table of Contents
फॉर्म सबमिशन की अंतिम तिथि और परीक्षा तिथि
CTET 2026 के लिए आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। वहीं, परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस बार पेपर-II सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर-I दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
NCTE का बड़ा निर्णय
इस साल का सबसे बड़ा अपडेट नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) की ओर से आया है। अब प्राइमरी और जूनियर लेवल दोनों के लिए बीएड (B.Ed) डिग्री को फिर से पात्रताओं में शामिल किया गया है।
इसका मतलब है कि अब बीएड धारक उम्मीदवार भी सीटीईटी की दोनों स्तरों की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला उन लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है जो टीचिंग करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
CTET 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है।
- सबसे पहले उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- यहां एक authentication form खुलेगा, जिसमें राज्य, ID टाइप, नाम, जन्मतिथि और जेंडर जैसी जानकारी भरनी होगी।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद सिस्टम द्वारा एक यूनिक registration number या application number जेनरेट किया जाएगा।
- उसके बाद, उम्मीदवार को अपना पूरा आवेदन फॉर्म भरना है जिसमें पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और कॉन्टैक्ट इंफॉर्मेशन शामिल होंगे।
- अब पासवर्ड सेट करें (8 से 13 कैरेक्टर के बीच), जिसमें alphabet, number और special character शामिल हों। ध्यान दें कि पिछले तीन पासवर्ड दोबारा इस्तेमाल नहीं किए जा सकते।
फोटो, सिग्नेचर और फीस
फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी स्कैन की गई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
- फोटो साइज: 10 KB से 100 KB (3.5 सेमी × 4.5 सेमी)
- सिग्नेचर साइज: 3 KB से 30 KB (3.5 सेमी × 1.5 सेमी)
इसके बाद, परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। सफल भुगतान के बाद उम्मीदवार को confirmation page डाउनलोड करना चाहिए, जो आवेदन पूरा होने का प्रमाण होता है।
टीचिंग करियर की राह में सुनहरा मौका
NCTE के इस फैसले से लाखों उम्मीदवारों को नया अवसर मिला है। अब B.Ed वाले उम्मीदवार भी CTET की दोनों परीक्षा लेवल में उतरकर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का रास्ता खोल सकते हैं। यह अपडेट शिक्षण क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़े अवसर का संकेत है।
















