सर्दियों का महीना शुरू हो गया है, सुनने में आ रहा है इस बार ठंड काफी कड़ाके की पड़ेगी तो पहले से ही लोग गर्म कपड़ों की शॉपिंग करने लगे हैं। अगर आपने अभी तक कपडे नहीं खरीदें हैं तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको इस लेख में दिल्ली के पांच ऐसे बाजार बताएंगे जहाँ पर आप सस्ते में स्वेटर, जैकेट्स, कंबल और बूट्स खरीद सकते हैं।

Table of Contents
दिल्ली के इन मार्केट में होती है बम्पर खरीदारी
1. सरोजनी नगर मार्केट
दिल्ली आए और आपने सरोजनी नगर मार्केट जाकर शॉपिंग नहीं की तो फिर क्या ही किया। यह इसलिए कह रहें हैं कि यह दिल्ली का सबसे फेमस मार्केट हैं जहाँ कपड़े बहुत ही सस्ते मिलते हैं। आप इस बाजार में 200 रूपए से 500 रूपए की कीमत में अपने लिए ट्रेंडी जैकेट, ओवरसाइज्ड स्वेटर, हुडी और बूट्स खरीद सकते हैं। यहाँ पर हमेशा खरीदारों की बहुत भीड़ रहती है। आप कम बजट में लेटेस्ट स्टाइल में गर्म कपडे खरीद सकते हैं।
2. लालपत नगर मार्केट
अगर आप पूरी फैमिली के लिए गर्म कपडे खरीदने की सोच रहें हैं तो इस मार्केट जा सकते हैं। यहाँ पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ऊनी गर्म कपड़े मिल जाते हैं। यह मार्किट गर्म कपड़ों की बड़ी रेंज के लिए काफी प्रसिद्ध है।
3. जनपथ मार्केट
यह मार्केट हर तरह के मौसम के कपड़ों के लिए बहुत प्रसिद्ध है, जो कि कनॉट प्लेस के पास स्थित है। आप इस मार्केट से अपने लिए कश्मीरी शॉल, ऊनी कुर्ते और विंटर ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं। यहाँ पर देश और विदेश के पर्यटक शॉपिंग करने आते हैं।
4. तिब्बती मार्केट
यह मार्केट बेहतरीन क्वालिटी के कपड़ों के लिए काफी फेमस है। यह मजून का टीला के पास लगती है और यहाँ पर ऊनी जैकेट, कोट और बूट्स की खूब खरीदारी की जाती है। खरीदारी के साथ लोग यहाँ पर मोमोज और गर्म सूप भी पीते हैं जिसके लिए यह मार्केट लोकप्रिय है।
5. करोल बाग़ मार्केट
ठंड के मौसम में करोल बाग़ मार्केट गर्म कपड़ों से सज गया होगा। इस मार्केट में आपको कई प्रकार की स्टाइलिश स्वेटर मिल जाएंगी। इसके साथ यहाँ पर गर्म लेटेस्ट विंटर कलेक्शन मिलेगा। आप कम बजट में अपने आप को फैशनेबल बनाकर ठंड से बच सकते हैं।
















