भारत में सोना खरीदना हमेशा से ही शुभ माना गया है, खासकर शादी, त्योहार या किसी महत्वपूर्ण अवसर पर। भारतीय महिलाएं सोने के आभूषण पहनना बेहद पसंद करती हैं और कई परिवार अपने बच्चों की शादी के लिए पहले से सोना जमा कर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में सोने की एक निश्चित मात्रा से अधिक रखने पर सरकार से जवाबदेही जरूरी हो जाती है? इसलिए सोना खरीदने से पहले जरूरी नियमों को समझना बेहद जरूरी है।

Table of Contents
घर में सोने की लिमिट कितनी है?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने सोने रखने की सीमा तय की है, जिससे अगर आप अपनी तय सीमा के भीतर रहेंगे, तो टैक्स अधिकारियों की नजर में आने की संभावना कम होती है। नियमों के अनुसार:
- अविवाहित महिलाओं के लिए अधिकतम 250 ग्राम सोना रख सकते हैं।
- अविवाहित पुरुष घर में केवल 100 ग्राम सोना रख सकते हैं।
- विवाहित महिलाएं 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं।
- विवाहित पुरुषों के लिए घर में 100 ग्राम सोने तक की सीमा रखी गई है।
इसके ऊपर सोना रखने पर आपको टैक्स विभाग को अपने सोने के बारे में जानकारी देनी पड़ सकती है और जांच का सामना करना पड़ सकता है।
सोने पर कितना टैक्स देना होगा?
सोना खरीदने और बेचने पर लगे टैक्स का नियम भी महत्वपूर्ण है। अगर आप सोना खरीदते हैं और 3 साल के अंदर बेचते हैं तो शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। लेकिन अगर आप इसे 3 साल से ज्यादा समय के लिए रखते हैं और फिर बेचते हैं तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लागू होगा। यह टैक्स नियम यह सुनिश्चित करते हैं कि सोने से हुई आय पर सरकार का हिस्सा जरूर जाए।
आज का सोने का भाव (14 मार्च)
ताजा बाजार रिपोर्ट के मुताबिक 14 मार्च को होली के मौके पर सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई। 24 कैरेट सोने का दाम 8876.3 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया, जो पिछले दाम से 600 रुपये ज्यादा है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 8138.3 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ, जिसमें 550 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह उतार-चढ़ाव सोने के निवेश को प्रभावित कर सकता है।
















