Join Contact

सरकार ने राशन कार्ड से काटे 2.25 करोड़ लोगों के नाम, आपका नाम तो नहीं हट गया? ऐसे करें चेक

इस लेख में पता करें कि राशन कार्ड से जुड़े फर्जीवाड़े की वजह से कैसे लाखों नाम हटाए गए हैं। जानिए पात्रता जांच की नई प्रक्रिया और राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें। पढ़िए पूरी सचाई!

Published On:

भारत में राशन कार्ड वर्षों से गरीब और जरूरतमंदों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज रहा है। इस कार्ड की मदद से वे खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सस्ते दामों पर अनाज और अन्य राशन सामग्री प्राप्त करते हैं। इसके अलावा, राशन कार्ड कई सरकारी योजनाओं में लाभ पाने के लिए भी जरूरी होता है।

लेकिन हाल के समय में राशन कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने फर्जी दस्तावेज दिखाकर या मृतकों के नाम पर राशन कार्ड बनवाकर सरकारी योजनाओं का अवैध फायदा उठाया है। इस वजह से जरूरी हो गया है कि राशन कार्डों की सत्यता और पात्रता की जांच की जाए।

सरकार ने राशन कार्ड से काटे 2.25 करोड़ लोगों के नाम, आपका नाम तो नहीं हट गया? ऐसे करें चेक

धोखाधड़ी रोकने के लिए सरकार की कार्रवाई

सरकार ने राशन कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस अभियान में ऐसे राशन कार्ड जो बेवजह बनाए गए हैं, जिनके हकदार पात्र नहीं हैं, उन्हें निरस्त किया जा रहा है। खास बात यह है कि मुफ्त मासिक राशन योजना के तहत पिछले कुछ महीनों में 2.25 करोड़ से अधिक लोगों के नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इन सभी लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए था।

खाद्य मंत्रालय का मानना है कि इस योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलना चाहिए जो वाकई जरूरतमंद और पात्र हैं।

क्यों बन रहे फर्जी राशन कार्ड?

राशन कार्ड के पीछे सिर्फ राशन की सुविधा ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी होता है, जिनमें कैशलेस इलाज से लेकर शिक्षा तक शामिल है। उदाहरण के तौर पर, आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड होना जरूरी है, जिससे दिल्ली के लगभग 10 लाख और पूरे देश में लाखों लोग कैशलेस इलाज का लाभ उठा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, EWS (अति आर्थिक रूप से कमजोर) कोटे से दाखिला लेने के लिए भी राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जाती है।

इन खूबियों के कारण कई लोग बिना पात्रता पूरी किए फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा रहे हैं, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें-Delhi GRAP-4 Update: प्रदूषण पर आपात कार्रवाई शुरू! स्कूल बंद होंगे या नहीं? CAQM ने साफ कर दिया फैसला

राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे जांचें?

अगर आपको पता लगाना है कि आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में अभी भी है या हटा दिया गया है, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर जाएं।
  • वहां राशन कार्ड संबंधित विकल्प चुनें।
  • अपने राज्य और जिले का चुनाव करें।
  • ब्लॉक और पंचायत का नाम भरें।
  • राशन की दुकान का नाम और राशन कार्ड का प्रकार चुनें।
  • अब खुलने वाली सूची में अपना नाम देखें।

अगर आपका नाम सूची में मौजूद है, तो इसका मतलब है कि आपका राशन कार्ड चालू है। यदि नाम नहीं दिखता, तो आपका नाम हटाया जा चुका है।

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें