
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने वाली योजना, जिसे पहले महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) कहा जाता था, अब पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (PBGREGA) के नाम से जानी जाएगी। इस योजना के तहत ग्रामीणों को हर साल 125 दिन का काम उपलब्ध कराया जाएगा, जो पहले 100 दिन था।
Table of Contents
आवेदन करने की योग्यता
यह योजना विशेष रूप से उन ग्रामीण लोगों के लिए है जो बेरोजगार हैं और मजदूरी के माध्यम से अपनी आजीविका चलाना चाहते हैं। आवेदन करने के लिए निम्न मानदंड होने चाहिए:
- आवेदन करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- केवल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग ही इसका लाभ उठा सकते हैं।
- उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदन के लिए जॉब कार्ड होना आवश्यक है, जिसे ग्राम पंचायत में रजिस्ट्रेशन कर बनवाया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- राशन कार्ड (Ration Card)
- जॉब कार्ड (NREGA Job Card)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- बैंक खाता पासबुक (Bank Account Passbook)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport size photo)
आवेदन करने का तरीका
1. ऑफलाइन आवेदन
- अपने ग्राम पंचायत में जाएँ।
- परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का नाम, उम्र और पता दर्ज करवाएँ।
- कम पढ़े-लिखे लोग मौखिक रूप से भी आवेदन कर सकते हैं, जिसे बाद में फॉर्म पर दर्ज किया जाएगा।
- ग्राम पंचायत आपके दस्तावेज़ और पात्रता की जांच करेगी।
- आवेदन सही पाए जाने पर 15 दिनों के भीतर जॉब कार्ड जारी किया जाएगा।
- जॉब कार्ड में परिवार के सभी वयस्क सदस्यों की जानकारी और फोटो होगी।
2. ऑनलाइन आवेदन
- MGNREGA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- ‘Job Card Registration’ या ‘Apply for Job Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
- राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनकर आवेदन शुरू करें।
- आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- Submit पर क्लिक करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।
- ग्राम पंचायत आपके आवेदन की जांच के बाद 15 दिनों के भीतर जॉब कार्ड जारी करेगी।
आवेदन की स्थिति कैसे देखें
- MGNREGA वेबसाइट पर जाएँ।
- ‘Track Job Card Status’ विकल्प चुनें।
- अपना Reference Number दर्ज करके Track बटन पर क्लिक करें।
- आपकी जॉब कार्ड स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करें
- वेबसाइट पर ‘Download Job Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
- Reference Number या Job Card Number दर्ज करें।
- Download बटन पर क्लिक करने के बाद जॉब कार्ड डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।
योजना के फायदे
- हर साल 125 दिन का रोजगार उपलब्ध।
- रोजगार लगभग 15 दिनों के भीतर मिलेगा।
- काम के उदाहरण: सड़क निर्माण, तालाब खुदाई, जल संरक्षण, पौधरोपण।
- मजदूरी सीधे बैंक या डाकघर खाते में जमा।
- तय न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित।
- काम की दूरी 5 किलोमीटर से अधिक होने पर भत्ता।
- महिलाओं को पुरुषों के बराबर मजदूरी।
- ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मिलने से शहरों की ओर पलायन कम होगा।
















