Join Contact

PM Kisan 21st Installment Date: इंतजार खत्म! इस दिन 11 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000, जानें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं क़िस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी, इसकी घोषणा सरकार ने कर दी है। आइए जानते हैं इस बार किन किसानों के अकाउंट में इस क़िस्त का पैसा आएगा।

Published On:

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं क़िस्त का इन्तजार करने वाले करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। बहुत जल्द आपके खातों में अगली क़िस्त आने वाली है जिसकी जानकारी सरकार ने आधिकारिक घोषणा करके दी है। आइए जानते हैं किस दिन खाते में ₹2,000 आएँगे।

PM Kisan 21st Installment Date: इंतजार खत्म! इस दिन 11 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000, जानें

PM किसान 21वीं क़िस्त कब आएगी?

पीएम किसान 21वीं क़िस्त जारी होने को लेकर उम्मीद है कि यह 19 नवंबर 2025 को जारी हो सकती है। पात्र सभी किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी द्वारा ऑनलाइन 2000 रूपए राशि को ट्रांसफर किया जाएगा। यह जानकारी पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 14 नवंबर 2025 को दी गई।

पीएम किसान के एक्स हैंडल में लिखा हुआ है, कि पीएम-किसान की 21वीं क़िस्त का हस्तांतरण दिनांक 19 नवंबर 2025 किया जाएगा। कृपया लिंक पर क्लिक करके अभी रजिस्टर करें। घोषणा के साथ यानी सरकार ने नए किसानों को योजना में जुड़ने के लिए पंजीकरण करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े- Ration Card Holders News: राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर! फ्री गेहूं-चावल योजना बंद, हजारों कार्ड हुए निरस्त

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे करें चेक?

अगर आप लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेस्प को फॉलो करना है।

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • होम पेज पर आपको किसान कॉर्नर दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको लाभार्थी सूची का विकल्प ढूंढकर इसके लिंक को सिलेक्ट करना है।
  • फिर अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को सिलेक्ट करें।
  • अब कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अपने सामने लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें