
अगर आप अपने भविष्य के लिए एक बेहतर और सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो किसान विकास पत्र (KVP) आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वैसे तो मार्किट में म्युचुअल फंड्स जैसे कई तरह के निवेश विकल्प उपलब्ध है, लेकिन इनमें उतार-चढ़ाव के कारण लोग अक्सर इन्वेस्ट करने से डरते हैं। ऐसे में किसान विकास पत्र ऐसे लोगों के लिए बिना किसी जोखिम और गारंटीड रिटर्न वाला बेहतर विकल्प हो सकता है। तो चलिए जाने हैं KVP क्यों हैं फायदेमंद और इससे जुडी पूरी जानकारी।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
Table of Contents
क्यों है KVP एक बेहतर निवेश विकल्प
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र एक सरकारी योजना है, यानी इसमें निवेश पर आपको सरकार की 100% सुरक्षा गारंटी मिलती है। इसमें दी गई राशि मौजूदा ब्याज दर 7.5% सालाना पर लगभग 115 महीनों में दोगुनी हो जाती है, जो सरकार द्वारा फिक्सड होता है। KVP में आप न्यूनतम 1000 रूपये से निवेश शुरू कर सकते हैं, इसमें कोई अपर लिमिट तय नहीं है।
ध्यान रखने वाली बात यह है की इस योजना में निवेश पर आपको 80 सी के तहत कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता, साथ ही इसमें मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल इनकम माना जाता है और Income from Other Sources में जोड़ दिया जाता है।
यह भी देखें: SBI Pashupalan Loan: पशुपालन के लिए SBI दे रहा सस्ता लोन! फॉर्म भरना शुरू, ऐसे उठाएं फायदा
प्री-मैच्योर निकासी
इस योजना की लॉक-इन अवधि लगभग 2.5 साल की होती है, लेकिन कुछ ख़ास परिस्थितियों में आप मैच्योरिटी से पहले पैसा विड्रॉल कर सकते हैं जैसे: खाताधारक की मृत्यु होने पर, कोर्ट का आदेश आने पर या किसी अन्य जरुरी कारणों में ही निकासी की अनुमति होती है।
कैसे करें KVP में निवेश?
किसान विकास पत्र में निवेश के लिए आप अपने नजदीकी किसी भी डाकघर या पब्लिक सेक्टर बैंक में जाकर फॉर्म भरें और KYC दीजिए, इस तरह आपका KVP सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा।
यह भी देखें: RBI Rule Change 2025: बैंक खातों में Nominee को लेकर बदला बड़ा नियम, जानिए क्या है RBI का नया आदेश
















