Join Contact

Land Check Online: आपके नाम कितनी और कहां जमीन है? मोबाइल से ही ऐसे मिनटों में करें पता

अब जमीन जानकारी एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। किसान और आम जनता के लिए शुरू किए ये आसान तरीके जिससे वे गाटा संख्या और जमीन की जानकारी मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं।

Published On:

कई लोगों को मालूम नहीं होता है कि वे अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी आप घर बैठे चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको कहीं नहीं जाना पड़ेगा। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहें हैं जिससे आप अपनी जमीन की पूरी डिटेल्स अथवा गाटा संख्या की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Land Check Online: आपके नाम कितनी और कहां जमीन है? मोबाइल से ही ऐसे मिनटों में करें पता

खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?

भमि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के भूलेख पोर्टल पर जाना है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए आपको सबसेप पहले उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद होम पेज पर खतौनी की नकल देखें के ऑप्शन का चयन करें।
  • आपको अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपना गाटा संख्या को दर्ज करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने खतौनी और अन्य भूमि रिकॉर्ड खुलकर आ जाएंगे।

यह भी देखें- UP Bhulekh Naksha: घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में जानें जमीन की जानकारी! खसरा-खतौनी नकल Online कैसे पाएं

इन चार तरीकों से जाने अपनी भूमि की जानकारी!

अगर आप घर बैठे अपनी जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो पोर्टल पर आपको इसके लिए चार ऑप्शन मिल जाएंगे।

  • गाटा संख्या- आप अपने जमीन की पूरी जानकारी गाटा संख्या (प्लॉट नंबर) के जरिए भी ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
  • खाता संख्या से- यदि आपको गाटा नंबर याद नहीं है तो ऐसे में आप अपने खाता संख्या को दर्ज करके जानकारी निकाल सकते हैं।
  • खातेदार के नाम से- अगर खाता संख्या की जानकारी नहीं है तो आप खातेदार के नाम (जिसके नाम पर जमीन है) डालकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • नामांकरण दिनांक से- इसके अलावा आप नामांतरण दिनांक के जरिए भी अपनी जमीन की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
Land Check Online
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें