
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है, डेटशीट जारी होते ही प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच हलचल तेज हो गई है, बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से एक साथ शुरू होंगी।
Table of Contents
दोपहर की शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं
इस बार विभाग ने परीक्षा के समय में बदलाव करते हुए इसे दोपहर की पाली में रखने का निर्णय लिया है। सभी परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, छात्र अपना विस्तृत टाइम टेबल MP Education Portal पर जाकर देख सकते हैं।
कक्षा 5वीं: परीक्षा कार्यक्रम 2026
कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेंगी:
- 20 फरवरी: प्रथम भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
- 21 फरवरी: द्वितीय भाषा (सामान्य अंग्रेजी/हिंदी)
- 24 फरवरी: अतिरिक्त भाषा (उर्दू/पंजाबी/संस्कृत आदि)
- 25 फरवरी: गणित (अथवा संगीत दृष्टिबाधितों के लिए)
- 26 फरवरी: पर्यावरण अध्ययन (EVS)
कक्षा 8वीं: परीक्षा कार्यक्रम 2026
कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी:
- 20 फरवरी: प्रथम भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
- 21 फरवरी: द्वितीय भाषा (सामान्य अंग्रेजी/हिंदी)
- 24 फरवरी: तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/पंजाबी आदि)
- 25 फरवरी: गणित (अथवा संगीत दृष्टिबाधितों के लिए)
- 26 फरवरी: सामाजिक विज्ञान
- 28 फरवरी: विज्ञान
यह भी देखें: Business Success: लड़के ने शुरू किया चिप्स का बिजनेस! यूट्यूब से सीखी रेसिपी और अब कमा रहे ₹60,000 महीना
तैयारियों के लिए कड़े निर्देश
राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं, बोर्ड पैटर्न पर होने वाली इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।
छात्रों और शिक्षकों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।
















